बांकीपुर उपचुनाव

बांकीपुर उपचुनाव में भाजपा ने झोंकी ताकत, फिर पटना लौटे नितिन नवीन

नितिन नवीन चार दिन बाद ही फिर पटना पहुंच गए हैं। अपने दो दिवसीय प्रवास में वह बीजेपी प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के समर्थन में जनसभा करेंगे और चुनावी तैयारियों की समीक्षा भी करेंगे।

By : Rani Thakur
बांकीपुर उपचुनाव में भाजपा ने झोंकी ताकत, फिर पटना लौटे नितिन नवीन

पटना पहुंचे नितिन नवीन

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपना पूरी ताकत झोंक दी है। यह सीट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का राजनीतिक गढ़ मानी जाती है। नितिन नवीन इसी सप्ताह पटना आकर बांकीपुर उपचुनाव को लेकर पार्टी नेताओं के साथ रणनीति तैयार करने के बाद दिल्ली लौट गए थे। अब महज चार दिन बाद ही वह फिर पटना पहुंच गए हैं। अपने दो दिवसीय प्रवास में वह बीजेपी प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के समर्थन में जनसभा करेंगे और चुनावी तैयारियों की समीक्षा भी करेंगे।

बांकीपुर में त्रिकोणीय मुकाबला 

बता दें कि पटना शहर की बांकीपुर सीट पर 30 जुलाई को मतदान होना है और रिजल्ट 3 अगस्त को आएगा। बीजेपी की टक्कर मुख्य रूप से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और जन सुराज पार्टी से है। आरजेडी ने रेखा गुप्ता को उम्मीदवार बनाया है, जबकि जन सुराज से पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर खुद मैदान में हैं। इससे, बांकीपुर में मुकाबला त्रिकोणीय होने के आसार हैं। नितिन नवीन का गढ़ होने और पीके की उम्मीदवारी से बिहार ही नहीं देश भर की नजरें बांकीपुर चुनाव के रिजल्ट पर टिकी हुई हैं।

जनसभा में शामिल होंगे नितिन नवीन 

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन शनिवार को पटना पहुंचे। उनके दो दिन तक राजधानी में रहने का कार्यक्रम है। इस दौरान वह बांकीपुर में पार्टी प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के समर्थन में जनसभा करेंगे। इसके अलावा प्रदेश पदाधिकारियों के साथ अहम बैठक भी करेंगे।

13 जुलाई को भी पटना आए थे नितिन नवीन 

इससे पहले, नितिन नवीन 13 जुलाई को पटना आए थे। उसी दिन शाम को बीजेपी प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा ने उनसे मुलाकात की थी। फिर 14 जुलाई को उन्होंने बांकीपुर उपचुनाव को लेकर प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक की, जिसमें सभी नेताओं को अगले 15 दिनों तक घर-घर जाकर चुनाव प्रचार करने का निर्देश दिया गया था। बैठक के बाद वह उसी शाम दिल्ली लौट गए थे।

संबंधित सामग्री

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। पीएम के जन्मदिन पर उनकी 25 साल की सार्वजनिक जीवन की यात्रा पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत आज से बिहार में हो चुकी है।  

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महंगाई बेरोजगारी है, वहां हजारों करोड़ केवल प्रधानमंत्री के दिया बाती में खर्च किया जा रहा है।

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

जेडीयू के विधायकों और विधान पार्षदों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस के तहत गया रेलवे स्टेशन पर रेसुब (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने 17.749 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। 

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

कैमूर के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्मी के जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।