न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: 18 जनवरी 2026 को विद्युत शक्ति उपकेंद्र हरमू से निकलने वाले 11 KV ओल्ड हरमू फीडर में RDSS योजना के तहत विद्युत संरचना के सुदृढ़ीकरण का कार्य किया जाएगा. जिसके कारण ओल्ड हरमू फीडर की विद्युत आपूर्ति दिन के 10:00 बजे से 03:00 बजे तक बाधित रहेगी. इस दौरान हरमू बाजार, शिवदयाल नगर, इमली चौक, चेतन टोली एवं बाली बगीचा क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. संबंधित क्षेत्र के सभी सम्मानित विद्युत उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि बिजली से संबंधित आवश्यक कार्य समय से पूर्व कर लें.
ये भी पढ़ें- नाइजर में रिहा हुए झारखंडी मजदूरों से आजसू प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाक़ात