लातेहार जिले के महुआडांढ प्रखंड के ओरसा घाटी में बस पलटी, 5 लोगों की हुई मौत

लातेहार जिले के महुआडांढ प्रखंड के ओरसा घाटी में बस पलटी, 5 लोगों की हुई मौत

लातेहार जिले के महुआडांढ प्रखंड के ओरसा घाटी में बस पलटी 5 लोगों की हुई मौत

न्यूज11  भारत

लातेहार/डेस्क: लातेहार जिले में छत्तीसगढ़ से आ रही एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई. जिसमें 5 लोगों की मौत बताई जा रही है. वहीं 25 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. घटना जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ओरसा घाटी में रविवार को हुई. ग्रामीणों के अनुसार, पांच लोगों की मौत हुई है. हालांकि, अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. वहीं सभी घायलों का महुआडांड़ अस्पताल में इलाज किया जा रहा है, इनमें कई की स्थिति अत्यंत गंभीर बनी हुई है.

दरअसल, लातेहार जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ओरसा घाटी में छत्तीसगढ़ से आ रही एक यात्री बस अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. जानकारी के अनुसार, बस को रिजर्व कर लोग मेहमानी में जा रहे थे. इसी दौरान घाटी में बस का नियंत्रण बिगड़ गया और बस घाटी में पलट गई. दुर्घटना में बस पर सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जिनमें पांच लोगों की मौत की बात भी बताई जा रही है.

इधर, घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों को दी. सूचना मिलते ही एसडीएम विपिन कुमार दुबे ने प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट किया. एसडीएम के आदेश पर महुआडांड़, गारू और नेतरहाट की पूरी स्वास्थ्य टीम एंबुलेंस के साथ घटनास्थल पर पहुंच चुकी है और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है. इस मामले में स्थानीय लोगों ने भी मानवता का परिचय देते हुए अपने निजी वाहनों से भी घायलों को अस्पताल पहुंचाया.

यह भी पढ़ें: ED कार्यालय पर रांची पुलिस की कार्रवाई को बाबूलाल ने भ्रष्टाचार की जांच को प्रभावित करने की बताया 'साजिश'

संबंधित सामग्री

ड्यूटी लगाने के एवज में रिश्वत: आरोपी मुंशी राजू कुमार साहू के खिलाफ ACB की जांच पूरी, कोर्ट में चार्जशीट दाखिल 

झारखंड

ड्यूटी लगाने के एवज में रिश्वत: आरोपी मुंशी राजू कुमार साहू के खिलाफ ACB की जांच पूरी, कोर्ट में चार्जशीट दाखिल 

ड्यूटी लगाने के एवज में रिश्वत मांगने के मामले में आरोपी मुंशी राजू कुमार साहू के खिलाफ एसीबी ने जांच पूरी करते हुए कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है.

सत्यभामा अपार्टमेंट के पास फायरिंग करने के आरोपी राजू महतो को नहीं मिली राहत, जमानत याचिका खारिज

झारखंड

सत्यभामा अपार्टमेंट के पास फायरिंग करने के आरोपी राजू महतो को नहीं मिली राहत, जमानत याचिका खारिज

डोरंडा थाना क्षेत्र के कुसई स्थित सत्यभामा अपार्टमेंट के पास दहशत फैलाने के उद्देश्य से फायरिंग करने के मामले में आरोपी राजू महतो  को राहत नहीं मिली है.

अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जमशेदपुर पश्चिमी एवं ईचागढ़ विधानसभा के शहरी क्षेत्रों के मतदान केंद्रों का किया दौरा

झारखंड

अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जमशेदपुर पश्चिमी एवं ईचागढ़ विधानसभा के शहरी क्षेत्रों के मतदान केंद्रों का किया दौरा

18 एवं 20 जुलाई को मतदाताओं के सहयोग के लिए सभी शहरी क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर लगाया जा रहा विशेष सहायता कैंप

इस्कॉन की रथ यात्रा पर विवाद, न्यास समिति ने जताई आपत्ति, कहा- "यह हिन्दू परंपरा के विरुद्ध"

झारखंड

इस्कॉन की रथ यात्रा पर विवाद, न्यास समिति ने जताई आपत्ति, कहा- "यह हिन्दू परंपरा के विरुद्ध"

इस वर्ष विदेशी संस्कृति के अनुयायी इस्कॉन की ओर से हिन्दू परंपरा के विरुद्ध अपने हिसाब से पंचमी तिथि को रथ यात्रा निकाली जा रही है, जिसका हिंदू संगठन के लोग विरोध कर रहे हैं.

पलामू: कोलकाता में आयोजित नेशनल कराटे चैंपियनशिप में भाग लेंगे संत मरियम के खिलाड़ी

झारखंड

पलामू: कोलकाता में आयोजित नेशनल कराटे चैंपियनशिप में भाग लेंगे संत मरियम के खिलाड़ी

नेशनल कराटे चैंपियनशिप में संत मरियम विद्यालय के पांच चयनित बाल कराटेकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे.