भरनो में सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चला सघन जांच अभियान, 62 हजार का जुर्माना वसूला गया

By : News11 Bharat
भरनो में सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चला सघन जांच अभियान, 62 हजार का जुर्माना वसूला गया

प्रेम कुमार सिंह/न्यूज 11 भारत

भरनो/डेस्क: लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिला परिवहन विभाग ने मंगलवार को कड़ा रुख अपनाया.जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) ज्ञान शंकर जायसवाल के निर्देशानुसार  भरनो थाना चेकपोस्ट पर एक विशेष सड़क सुरक्षा अभियान चलाया गया.इस दौरान यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले वाहन चालकों पर कड़ी कार्रवाई की गई.

इस अभियान का नेतृत्व मोटरयान निरीक्षक (MVI) रॉबिन अजय सिंह और प्रदीप कुमार तिर्की एवं थानेदार कंचन प्रजापति ने किया.जांच दल ने भरनो थाना के पास चेकनाका लगाकर आने-जाने वाले वाहनों की सघन तलाशी ली गई.नियम तोड़ने वाले चालकों में हड़कंप मच गया.विभाग द्वारा की गई इस कार्रवाई में कुल 62,000 (बासठ हजार) रुपये का जुर्माना वसूला गया.परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया कि अभियान का प्राथमिक लक्ष्य सिर्फ जुर्माना वसूलना नहीं,बल्कि उन गलतियों को सुधारना था जो अक्सर जानलेवा दुर्घटनाओं का कारण बनती हैं.

जाँच के दौरान निम्नलिखित बिंदुओं पर विशेष सख्ती बरती गई.बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले और 'ट्रिपल राइडिंग' करने वाले युवाओं पर कार्रवाई की गई.ड्राइविंग लाइसेंस,इंश्योरेंस, परमिट, प्रदूषण प्रमाण पत्र (PUC) और रोड टैक्स जैसे अनिवार्य कागजात नहीं होने पर चालान काटे गए .टेम्पो और पिकअप वैन में निर्धारित क्षमता से अधिक सामान या सवारी लादकर जान जोखिम में डालने वाले चालकों को पकड़ा गया.

जिला परिवहन विभाग ने संकेत दिए हैं कि सड़क सुरक्षा को लेकर यह सख्ती आगे भी जारी रहेगी.वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे घर से निकलते समय हेलमेट/सीटबेल्ट का प्रयोग करें और अपने वाहन के सभी कागजात दुरुस्त रखें.

यह भी पढ़ें: LIC एजेंट ने लाइसेंसी गन से खुद को गोली मारी, सुपौल में सुसाइड से सनसनी; परिवार में कोहराम

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार