न्यूज़11 भारत
धनबाद/डेस्क: धनबाद में यातायात पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम ने सिटी सेंटर से लेकर सिंफर गेट तक अभियान चलाकर सड़क किनारे अवैध रूप से लगी दुकानों और सड़क पर खड़ी गाड़ियों पर सख्त कार्रवाई की.
सड़क पर बढ़ते जाम की समस्या और अव्यवस्था को देखते हुए अवैध पार्किंग और रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर विशेष जांच की गई, जिसके तहत कई वाहन चालकों पर फाइन भी लगाया गया. साथ ही दुकानदारों को सड़क पर दुकान न लगाने की भी सख्त हिदायत दी गई.
इस दौरान नगर निगम के फूड इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने सिंफर गेट के पास सब्जी विक्रेताओं को दुकान पीछे हटाकर लगाने का निर्देश दिया, ताकि सड़क पर जाम की स्थिति न बने, साथ हीं स्वच्छता बनी रहे. अधिकारियों ने साफ कहा कि निर्देश नहीं मानने वालों पर कड़ी कार्रवाई और जुर्माना लगाया जाएगा.
ये भी पढ़ें- गढ़वा पहुंचे BJP युवा मोर्चा के राष्ट्रीय आईटी सेल संयोजक विशाल त्रिवेदी, भाजपाइयों ने किया भव्य स्वागत
सड़क किनारे अवैध दुकान व पार्किंग पर यातायात विभाग और नगर निगम की संयुक्त कार्रवाई
संबंधित सामग्री
आदित्यपुर के आजाद मैदान में फुटबॉल का महाकुंभ, 32 टीमों के बीच खिताब की जंग
आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेन्द्र नारायण सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया
भरनो में 508 नवसाक्षरों ने दी बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक परीक्षा, डीएसई ने लिया जायजा
परीक्षा में प्रखंड के 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के कुल 508 नवसाक्षर महिला-पुरुषों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया
यूक्रेन ने रूस पर किया अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1600 अटैक से पहुंची भारी क्षति, रिफाइनरी को भी पहुंचा नुकसान
मास्को में गिरे 450 ड्रोन से रिफाइनरी के साथ एक 21 मंजिला इमारत क को पहुंचा भारी नुकसान
पार्टी अनुशासन सर्वोपरि है! अनुशासन समिति ने पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को कारण बताओ नोटिस किया जारी
पूर्व में भी पार्टी अनुशासन के उल्लंघन के कारण योगेंद्र साव को पार्टी से निष्कासित किया गया था
जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में दो हथियारों के साथ तीन आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे
किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में थे आरोपी