सरना पूजा स्थल में लगे सखुआ के पेड़ो  को अज्ञात लोगों द्वारा तोड़े जाने के खिलाफ...

सरना समिति

सरना पूजा स्थल में लगे सखुआ के पेड़ो  को अज्ञात लोगों द्वारा तोड़े जाने के खिलाफ सरना समिति में आक्रोश

गिरफ्तारी न होने पर बोकारो थर्मल सहित राज्य भर में आंदोलन करने की दी चेतावनी

सरना पूजा स्थल में लगे सखुआ के पेड़ो  को अज्ञात लोगों द्वारा तोड़े जाने के खिलाफ सरना समिति में आक्रोश

राजेश कुमार/न्यूज़11 भारत
बेरमो/डेस्क:
बोकारो थर्मल स्थित सरना पूजा स्थल में लगे सखुआ का पेड़ को अज्ञात लोगों ने तोड़ का छतिग्रस्त कर दिया है. इस घटना से आहत सरना पूजा समिति के लोगों में काफी आक्रोश है. और शनिवार को बोकारो थर्मल थाना में दुबारा लिखित शिकायत आवेदन देकर कार्यवाई की मांग किए हैं. जल्द कार्यवाई एवं गिरफ्तारी न होने पर बोकारो थर्मल सहित पूरा राज्य में आंदोलन करने की चेतावनी दिया गया है. 

इस सम्बन्ध में नावाडीह प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष सह सरना पूजा समिति के उपाध्यक्ष ब्रिज लाल हांसदा एवं सरना पूजा समिति के अध्यक्ष मनीराम मांझी ने कहा कि लगभग 15 दिन पूर्व भी सरना स्थल में लगे सखुआ के पेड़ को अज्ञात लोगों ने तोड़ दिया था जिसकी लिखित शिकायत बोकारो थर्मल थाना की पुलिस को किया गया था परन्तु कोई कार्यवाही नहीं होने के कारण शुक्रवार की रात्रि फिर से एक और सखुआ का पेड़ को तोड़ दिया गया है. जिसे अब सरना समाज के लोग बर्दाश्त नहीं करेंगे और एक सप्ताह के अंदर आदिवासी समाज के आस्था के प्रतीक सखुआ पेड़ को तोड़ने वाले के खिलाफ कार्यवाही व गिरफ्तार नहीं किया गया तो बोकारो थर्मल से लेकर पूरा झारखंड में आंदोलन शुरू किया जाएगा. 

वही सूचना मिलने के बाद बोकारो थर्मल थाना की पुलिस भी सरना स्थल पहुंच कर मामले की जांच किए. बता दे बोकारो थर्मल सरना स्थल में आदिवासी समुदाय के लोग हर वर्ष दिशोम बहा बोंगा सरहुल पर्व धूम धाम के साथ मनाते हैं और यहां चार दिवारी के अन्दर लगे  सखुवा का पेड़ व फूल,  सखूवा का पत्ता की पूजा अर्चना करते हैं. और पेड़ पौधों की पूजा कर उनकी रक्षा करने की सपथ भी लेते हैं. इस अवसर पर सरना समिति अध्यक्ष मनीराम मुर्मू, नावाडीह बीस सूत्री अध्यक्ष व सरना पूजा समिति उपाध्यक्ष बृजलाल हांसदा, सरना समिति सचिव राजेश हांसदा, अनिल हेमब्रम, राजेश हेमब्रम, लखन हांसदा, मोतीलाल बेसरा, यौधन बास्के, विशुनलाल बेसरा,लखन बेसरा आदि सरना पूजा समिति के लोग उपस्थित थे.

संबंधित सामग्री

बच्चा चोर के संदेह में भीड़ ने बाल गृह की टीम को पीटा, पुलिस ने सूझबूझ से टाला बड़ा हादसा

झारखंड

बच्चा चोर के संदेह में भीड़ ने बाल गृह की टीम को पीटा, पुलिस ने सूझबूझ से टाला बड़ा हादसा

पलामू जिले में पुलिस की तत्परता से मॉब लिंचिंग की एक खौफनाक वारदात होते-होते बची.

कंचनपुर में पुलिस ने ढोल-नगाड़े के साथ चिपकाया इश्तिहार, फरार आरोपियों को अदालत में हाजिर होने का आदेश

झारखंड

कंचनपुर में पुलिस ने ढोल-नगाड़े के साथ चिपकाया इश्तिहार, फरार आरोपियों को अदालत में हाजिर होने का आदेश

चंदनकियारी थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर फरार आरोपियों के खिलाफ इश्तिहार तामिला की कार्रवाई की.

चंदवा के डैम के मेढ़ से पलटा ट्रैक्टर, मालिक-सह-चालक की मौत, एक घायल

झारखंड

चंदवा के डैम के मेढ़ से पलटा ट्रैक्टर, मालिक-सह-चालक की मौत, एक घायल

चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत बोदा पंचायत के लुकुईया तार बांध डैम के समीप शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया.

खलारी थाना के अनुबंधित चालक पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, आक्रोशित लोगों ने की गिरफ्तारी की मांग

झारखंड

खलारी थाना के अनुबंधित चालक पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, आक्रोशित लोगों ने की गिरफ्तारी की मांग

खलारी थाना क्षेत्र के केडी नया बस्ती की रहने वाली एक नाबालिक युवती के साथ खलारी थाना के अनुबंधित चालक सन्नी कुमार द्वारा बहला फुसला कर अपने साथ ले जाकर दुष्कर्म करने का मामला हुआ है.

गढ़वा जिले के श्री बंशीधर नगर में अत्याधुनिक उपकारा का शुभारंभ, क्षेत्र को मिली बड़ी सौगात

झारखंड

गढ़वा जिले के श्री बंशीधर नगर में अत्याधुनिक उपकारा का शुभारंभ, क्षेत्र को मिली बड़ी सौगात

विधायक, जेल आईजी एवं उपायुक्त ने संयुक्त रूप से किया उद्घाटन