राज वर्मा/न्यूज 11 भारत
गोमिया/डेस्क: चतरो चट्टी थाना क्षेत्र से नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 4- 5 घंटे में आरोपी को धर दबोचा है और मेडिकल उपरांत उसे न्यायिक हिरासत में तेनुघाट जेल भेज दिया. आरोपी युवक का नाम पेजुआ गांव निवासी रोहित महतो उर्फ़ पतलू (28) है जिसने 21 अप्रैल को नाबालिग को बहला-फुसलाकर चिडवा नदी के समीप बुलाया और बोलेरो में अपने साथ भगा ले गया. पीड़िता के परिजनों द्वारा चतरो चट्टी थाना में की गई शिकायत पर पुलिस ने तत्काल एक विशेष टीम गठन कर तकनीकी सहायता और मुखबिर की सूचना के आधार पर युवक को रांची से गिरफ्तार कर लिया वहीं नाबालिग को भी बरामद किया.
पोक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई
आरोपी युवक पर चतरो चट्टी थाना में अपहरण और बहला-फुसलाकर भगाने के आरोप में भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस जहां आज गिरफ्तार युवक को तेनुघाट जेल भेज दिया वहीं नाबालिग युवती का मेडिकल परीक्षण कराने के लिए बोकारो भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.
यह भी पढ़ें: घाघरा-नेतरहाट रोड स्थित हनुमान वाटिका मंदिर की 11वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनायी गयी, 151 कलश के साथ भव्य शोभायात्रा