सुमित कुमार पाठक/न्यूज11 भारत
पतरातू/डेस्क: पतरातू दामोदर नदी छट घाट की साफ सफाई के साथ साथ विद्युत सज्जा का कार्य अंतिम चरण पर है. ज्ञात हो कि हर वर्ष कार्यकरताओं के द्वारा दिन रात मेहनत करके छट घट का निर्माण किया जाता है. इस वर्ष भी घाट कि सुंदरता को बनाएं रखने के लिये कार्यकरताओं को काफ़ी मेहनत करनी पड़ी. दामोदर नदी का जल स्तर बढ़ा रहने के कारण जेसीबी के द्वारा बगल से दूसरा रास्ता बनाकर घाट बनाया जा रहा है ताकि ज़्यादा से ज़्यादा छटवर्ती घाट का इस्तेमाल कर सके. साथ ही साथ जिस रास्ते से होकर छटवर्ती घाट ताक जाएंगे उस रास्ते की साफ सफाई कर लिया गया है. छट घाट में पंडाल का कार्य जयदेव टेंट हाउस के द्वारा किया जा रहा है और विद्युत सज्जा का कार्य सोनू लाइट के द्वारा किया जा रहा है. विद्युत साज बहुत ही देखने लायक होगा, छठ घाट को भी फूलों से सजाया जाएगा. इस अवसर पर संरक्षक निशांत सिंह, सचिव गोबिंद तिवारी,अध्यक्ष - रवि सिंह,चन्दन पसवान,सोनू कुमार, पवन सिंह, सुनील पाठक, सरोज प्रसाद,शेखर मंडल,धनंजय सिंह, बिट्टू सिंह आदि मौजूद थे
यह भी पढ़ें: कुगांव में 'अपना पानी अपना विकास' परियोजना के तहत 60 किसानों को मिली हाईब्रिड नेपियर घास की कटिंग मशीन