खबर का असर! जपला-हैदरनगर मुख्य सड़क पऱ दाता नगर के पास बने खतरनाक स्पीड ब्रेकर की ऊंचाई घटाई गई

नगर पंचायत हुसैनाबाद प्रशासन के स्थल निरीक्षण के बाद हुई कार्रवाई

By : News11 Bharat
खबर का असर! जपला-हैदरनगर मुख्य सड़क पऱ दाता नगर के पास बने खतरनाक स्पीड ब्रेकर की ऊंचाई घटाई गई

विकास कुमार/न्यूज़ 11भारत

हुसैनाबाद/डेस्क: पलामू जिला के हुसैनाबाद मे NEWS11 भारत में प्रकाशित रिपोर्ट का असर देखने को मिला है। पलामू जिले के हुसैनाबाद नगर पंचायत क्षेत्र के दाता नगर में जपला–हैदरनगर मुख्य सड़क पर बने अत्यधिक ऊँचे और गलत तरीके से निर्मित दो स्पीड ब्रेकर पर आखिरकार प्रशासन हरकत में आ गया है और स्पीड ब्रेकर्स का ऊंचाई कम कर दिया गया हैँ, बतादे की NEWS11 भारत ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि सुशीला अकादमी स्कूल के पास बने इन दो लगातार ऊँचे ब्रेकरों ने स्थानीय लोगों और राहगीरों के लिए खतरा पैदा कर दिया है। बीते सोमवार की रात यहाँ एक बाइक सवार ऊँचे ब्रेकर की वजह से संतुलन खो बैठा था और गिरकर घायल होने से बाल-बाल बच गया था। रिपोर्ट में यह भी उजागर किया गया था कि ब्रेकर सड़क सुरक्षा मानकों से कहीं अधिक ऊँचे हैं, जिन पर वाहनों की चेसिस तक रगड़ खा जाती है। ब्रेकर पर पड़े गहरे निशान निर्माण में बरती गई लापरवाही की गवाही देते हैं। सबसे चिंताजनक बात यह थी कि ब्रेकर्स पर कोई चेतावनी बोर्ड, पेंट या रिफ्लेक्टर तक नहीं लगाया गया था, जिसके कारण अचानक सामने आने वाले इन ऊँचे ब्रेकरों ने दुर्घटनाओं का खतरा और बढ़ा दिया था।

'NEWS11 भारत' की रिपोर्ट के बाद सक्रिय हुआ नगर पंचायत प्रशासन

height=325

खबर प्रसारित होते ही नगर पंचायत प्रशासन की टीम मौके पर पहुँची और स्पीड ब्रेकरों का बारीकी से निरीक्षण किया। जहाँ पऱ देखा गया की स्पीड ब्रेकर्स के ऊपरी हिस्सा मे रगड़ का निशान है। ब्रेकर पर वाहनों के निचले हिस्से के रगड़ खाने के निशान साफ दिखाई दे रहा हैं, चेतावनी बोर्ड व रिफ्लेक्टर का अभाव पूरी तरह से सुरक्षा मानकों का उल्लंघन है।

निरीक्षण के बाद नगर पंचायत प्रशासन ने तत्काल निर्देश दिया की ब्रेकर की ऊँचाई तुरंत कम की जाए, दोनों ओर चेतावनी के सांकेतिक बोर्ड लगाए जाएँ, ब्रेकर पर पेंट और रिफ्लेक्टर का उपयोग कर उसे स्पष्ट रूप से चिन्हित किया जाए। फिलहाल ब्रेकर्स को तोड़कर ऊचाई कम किया गया, ऊचाई कम होने से छोटे वाहनों को आने जाने मे दिक्कत नहीं होंगी।

स्थानीय निवासियों व राहगीरों ने कहा की मीडिया ने उनकी समस्या को आवाज दी, जिसके बाद प्रशासन तुरंत कार्रवाई के लिए मजबूर हुआ। लोगों ने उम्मीद जताई कि यह सुधार हो जाने पर भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना को टालने में मददगार सिद्ध होगा।

यह भी पढ़ें: न्यायालय के आदेश पर चल रहा बुलडोजर, जिसको आपत्ति है न्यायालय से बात करे - विजय चौधरी

संबंधित सामग्री

पाकुड़: बक्सा खोलते ही फन फैलाकर खड़ा हो गया कोबरा, देखते ही भागे लोग

पाकुड़: बक्सा खोलते ही फन फैलाकर खड़ा हो गया कोबरा, देखते ही भागे लोग

बक्सा खोलते ही उसके अंदर एक 4.5 फीट लंबा स्पेक्टेकल्ड कोबरा फन फैलाकर बैठा दिखा.

सड़क निर्माण के नाम पर मिट्टी का मरहम, हादसे को न्योता दे रही बरवाडीह-छिपादोहर सड़क 

सड़क निर्माण के नाम पर मिट्टी का मरहम, हादसे को न्योता दे रही बरवाडीह-छिपादोहर सड़क 

कुछ दिन पूर्व ही सड़क का निर्माण कार्य कराया गया है, लेकिन सड़क के किनारों को मजबूत करने के लिए की गयी फिलिंग में मिट्टी डालकर छोड़ दिया गया है.

सेवा करने गया था युवक, लौटकर नहीं आया... मोतिहारी में चाकू मारकर हत्या

सेवा करने गया था युवक, लौटकर नहीं आया... मोतिहारी में चाकू मारकर हत्या

मोतिहारी के छतौनी थाना क्षेत्र स्थित पुराना रहमानिया हॉस्पिटल के आसपास डाक बम की सेवा करने गए युवक राजन कुमार पर चाकू से हमला किया गया। 

बिहार के 700 मॉडल स्कूलों की बदलेगी सूरत, सरकार ने बनाया विशेष प्लान 

बिहार के 700 मॉडल स्कूलों की बदलेगी सूरत, सरकार ने बनाया विशेष प्लान 

बिहार के 700 मॉडल स्कूलों के लिए एक-एक नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे।

3 दिन की हड़ताल के बीच RBI का बड़ा फैसला, रविवार को खुलेंगे बैंक

3 दिन की हड़ताल के बीच RBI का बड़ा फैसला, रविवार को खुलेंगे बैंक

बैंक कर्मचारियों ने लगातर तीन दिनों तक हड़ताल की घोषणा की है. 28 से 30 सितंबर तक बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे.