चाईबासा में मुस्लिम समुदाय ने ईद-उल-फितर का नमाज किया अदा, एक दूसरे को गले लगा कर दिया ईंद की बधाई

चाईबासा में मुस्लिम समुदाय ने ईद-उल-फितर का नमाज किया अदा, एक दूसरे को गले लगा कर दिया ईंद की बधाई

चाईबासा में मुस्लिम समुदाय ने ईद-उल-फितर का नमाज किया अदा एक दूसरे को गले लगा कर दिया ईंद की बधाई

रोहन निषाद/न्यूज़ 11 भारत 

चाईबासा/डेस्क: पश्चिमी सिंहभूम जिले चाईबासा, जगन्नाथपुर और चक्रधरपुर अनुमंडल  में शनिवार को मुस्लिम समुदाय द्वारा धूमधाम एवं शांतिपूर्ण तरीके से ईद-उल-फितर मनाया गया. चाईबासा में ईदगाह मैदान समेत चारों मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई. इस दौरान देश के अमन-चैन के साथ भाईचारे की दुआ मांगी गई. शनिवार की सुबह से ही बड़ी बाजार के मुस्लिम मुहल्लों में ईद की नमाज को लेकर चहल-पहल देखी गई.

नए नए परिधानों में मस्जिदों तथा ईदगाह मैदान में जगह पाने के लिए सुबह से ही नमाजियों की चहल-पहल बढ़ गई थी. इस बार ईदगाह मैदान में पहले की अपेक्षा नमाजियों की भीड़ काफी अधिक रही. नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर ईद की बधाई दी और अपने अपने घरों को लौटने के बाद सेवई एवं लच्छा का स्वाद मेहमानों के साथ चक गले मिल एक दूसरे को दी ईद की बधाई. ईद को लेकर बच्चों में भी खासा उत्साह देखने को मिला. बच्चों ने भी नमाज अदा करने के बाद गले मिलकर एक दूसरे को दी ईद की बधाई.

सुरक्षा में मस्जिद व ईदगाह के पास पर्याप्त मात्रा में थी पुलिस की तैनाती

ईद को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सुबह से ही मुस्लिम बस्तियों सहित चारों मस्जिदों तथा ईदगाह के पास पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल की तैनाती की गई थी. ईदगाह मैदान के पास सदर अनुमंडल पदाधिकारी संदीप अनुराग टोपनो, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बहामन टुटी, बीडीओ अमिताभ भगत समेत सदर थाना एवं मुफ्फसिल थाना प्रभारी भी मौजूद थे.
 
यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री नीतीश का बड़ा ऐलान, बिहार में 45 हजार नए शिक्षकों की होगी बहाली

संबंधित सामग्री

संदिग्ध हालात में नवविवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप, पति-सास गिरफ्तार

बिहार

संदिग्ध हालात में नवविवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप, पति-सास गिरफ्तार

5 महीने पहले हुआ था प्रेम विवाह, मैदनीचौकी थाना क्षेत्र की घटना

मां बेटे को ढूंढती रही इधर-उधर… आखिर कुएं से मिला लाडले का शव

बिहार

मां बेटे को ढूंढती रही इधर-उधर… आखिर कुएं से मिला लाडले का शव

समस्तीपुर में पटोरी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 लाख की हेरोइन के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार

बिहार

समस्तीपुर में पटोरी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 लाख की हेरोइन के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार

देवरी प्रखंड में धूमधाम से मनाई गयी ईद, पूर्व विधायक केदार हाजरा मौके पर शरीक होकर दी बधाई

झारखंड

देवरी प्रखंड में धूमधाम से मनाई गयी ईद, पूर्व विधायक केदार हाजरा मौके पर शरीक होकर दी बधाई

सजदे में झुके सिर, मांगी देश में अमन-चैन और तरक्की की दुआ, अकीदत के साथ ईद उल फितर मनाया गया

झारखंड

सजदे में झुके सिर, मांगी देश में अमन-चैन और तरक्की की दुआ, अकीदत के साथ ईद उल फितर मनाया गया