रांची: बाबा राइस मिल के ठिकानों पर आयकर विभाग की बड़ी दबिश, कैश और दस्तावेजों की जांच जारी

By : Mansi Kumari
रांची: बाबा राइस मिल के ठिकानों पर आयकर विभाग की बड़ी दबिश, कैश और दस्तावेजों की जांच जारी

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
रांची में आयकर विभाग ने बाबा राइस मिल के कई ठिकानों पर गुरुवार सुबह से दबिश दी. विभाग की टीम ने कांके रोड, रातु रोड, नगड़ी, हरमू और बरियातू रोड स्थित मिलों और संबंधित परिसरों में सर्वे शुरू किया.

रांची के बरियातू रोड पेट्रोल पंप के सामने स्थित LA VISTA अपार्टमेंट में भी आयकर की कार्रवाई की गई. फ्लैट नंबर 101 और 201 में सुबह 6 बजे से छापेमारी चल रही हैं. इसके अलावा नगड़ी और अन्य जगहों पर भी टीम द्वारा दस्तावेज और कैश ट्रांजेक्शन की जांच की जा रही हैं. आयकर विभाग की इस कार्रवाई की पृष्ठभूमि में बाबा राइस मिल में संभावित वित्तीय अनियमितताओं की शिकायत बताई जा रही हैं. टीम प्रत्येक ठिकाने पर मौजूद कैश, बिल और अन्य वित्तीय दस्तावेजों की विस्तार से पड़ताल कर रही हैं.

यह भी पढ़े: कांतारा विवाद में रणवीर सिंह पर कानूनी शिकंजा, दैवा परंपरा के अपमान का आरोप, बेंगलुरु में दर्ज हुई FIR
 
संबंधित सामग्री

गांडेय में आंदोलनकारियों की बैठक, 29 को मशाल जुलूस व 30 को झारखंड बंद का निर्णय

गांडेय में आंदोलनकारियों की बैठक, 29 को मशाल जुलूस व 30 को झारखंड बंद का निर्णय

गांडेय प्रखंड के बुधुडीह हटिया मैदान में झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा की बैठक में किया गया ऐलान

घाघरा करम पर्व प्रकृति, संस्कृति और सामुदायिक एकता का पर्व  - चमरा लिंडा

घाघरा करम पर्व प्रकृति, संस्कृति और सामुदायिक एकता का पर्व - चमरा लिंडा

महाविद्यालय के चौमुखी विकास के लिए मंत्री ने की एक करोड़ रुपये सहयोग की घोषणा

करम समारोह में मंत्री चमरा लिंडा और सांसद सुखदेव भगत ने जगाई सांस्कृतिक चेतना

करम समारोह में मंत्री चमरा लिंडा और सांसद सुखदेव भगत ने जगाई सांस्कृतिक चेतना

करम पूर्व संध्या समारोह में उमड़ा जनसैलाब, संस्कृति और एकता का दिखा अनुपम संगम