न्यूज़11 भारत
लोहरदगा/डेस्क: लोहरदगा सदर थाना क्षेत्र के बाघा पतरा में शुक्रवार शाम एक युवक का शव पेड़ से झूलता मिला. जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना लोहरदगा पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अग्रतर कारवाई में जुट गई. बता दें कि मृतक की पहचान मूंदो निवासी विनोद साहू के पुत्र सुनील साहू (25) के रूप में हुई. वह मोबाइल रिपेयरिंग का काम करता था. इसी काम को लेकर वह लोहरदगा गया था. बताया जा रहा है कि मृतक के दो छोटे बच्चे हैं. वह मोबाइल रिपेयरिंग का काम कर अपना घर चलाता था. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
ये भी पढ़ें- सरहुल शोभायात्रा के दौरान तेज बारिश के कारण गिरा एक पंडाल, कोई हताहत नहीं