न्यूज़11 भारत
धनबाद/डेस्क: आज Bharat Coking Coal Limited (बीसीसीएल) के सीएमडी Manoj Kumar Agrawal ने धनबाद के नवनिर्वाचित मेयर Sanjeev Singh एवं झरिया की विधायक Ragini Singh से उनके आवास सिंह मेंशन पहुंचकर शिष्टाचार भेंट की. इस अवसर पर सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने मेयर संजीव सिंह को सम्मानित करते हुए उन्हें ऐतिहासिक जीत की बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं. यह मुलाक़ात क्षेत्र में बढ़ते समन्वय और जनहित के मुद्दों पर मिलकर कार्य करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है.

मुलाक़ात के दौरान धनबाद एवं झरिया क्षेत्र में खनन गतिविधियों, शहरी विकास, आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण तथा आम जनता से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई. साथ ही क्षेत्र के समग्र विकास एवं जनहित के कार्यों को गति देने को लेकर सकारात्मक संवाद हुआ. राजनीतिक हलकों में इस मुलाक़ात को काफी अहम माना जा रहा है, जहां प्रशासनिक एवं जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर तालमेल से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है.
ये भी पढ़ें- बिहार के राज्यपाल सय्यद अता हसनैन ने शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों की ली जानकारी