प्रकृति पर्व सरहुल के अवसर पर बारिश के बीच शोभा यात्रा में शामिल हुईं मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की

प्रकृति पर्व सरहुल के अवसर पर बारिश के बीच शोभा यात्रा में शामिल हुईं मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की

प्रकृति पर्व सरहुल के अवसर पर बारिश के बीच शोभा यात्रा में शामिल हुईं मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की

न्यूज़11 भारत
गढ़वा/डेस्क:
आज धूमधाम से संपन्न हुए प्रकृति पर्व सरहुल में राज्य की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने परंपरागत तरीके से शोभा यात्रा में भाग लिया. वह मांदर बजाते हुए तथा मांदर की ताल पर परंपरागत नृत्य करते और थिरकते हुए जुलूस में शामिल हुईं.

अपने पैतृक गांव पंडरा के बनहोरा से प्रारंभ इस शोभायात्रा में शामिल होने के बाद मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि सरहुल न केवल आदिवासियों का परंपरागत त्यौहार है बल्कि यह उन्हें प्रकृति, संस्कृति और अपनी सभ्यता से भी जोड़ता है जो कि आदिवासियों की न केवल धरोहर है बल्कि वही उनके अस्तित्व का कारण भी है. शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि सरहुल प्रकृति के साथ सामंजस्य स्थापित कर जीवन बिताने का संदेश देनेवाला एक ऐसा अद्भुत त्यौहार है जिसका पर्याय आदिवासियों के अतिरिक्त और कहीं भी नहीं है लेकिन इसका संदेश संपूर्णता के साथ मानवता के लिये एवं संपूर्ण दुनिया के लिये है.

इससे पहले शिल्पी नेहा तिर्की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक तथा मुख्यमंत्री की पत्नी कल्पना सोरेन के साथ आदिवासी छात्रावास में हुए सरहुल महोत्सव में भी शामिल हुईं

ये भी पढ़ें- गढ़वा में जनसुनवाई: DC ने सुनी लोगों की समस्याएं, जांच के दिए निर्देश
 
संबंधित सामग्री

संदिग्ध हालात में नवविवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप, पति-सास गिरफ्तार

बिहार

संदिग्ध हालात में नवविवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप, पति-सास गिरफ्तार

5 महीने पहले हुआ था प्रेम विवाह, मैदनीचौकी थाना क्षेत्र की घटना

मां बेटे को ढूंढती रही इधर-उधर… आखिर कुएं से मिला लाडले का शव

बिहार

मां बेटे को ढूंढती रही इधर-उधर… आखिर कुएं से मिला लाडले का शव

समस्तीपुर में पटोरी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 लाख की हेरोइन के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार

बिहार

समस्तीपुर में पटोरी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 लाख की हेरोइन के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार

देवरी प्रखंड में धूमधाम से मनाई गयी ईद, पूर्व विधायक केदार हाजरा मौके पर शरीक होकर दी बधाई

झारखंड

देवरी प्रखंड में धूमधाम से मनाई गयी ईद, पूर्व विधायक केदार हाजरा मौके पर शरीक होकर दी बधाई

सजदे में झुके सिर, मांगी देश में अमन-चैन और तरक्की की दुआ, अकीदत के साथ ईद उल फितर मनाया गया

झारखंड

सजदे में झुके सिर, मांगी देश में अमन-चैन और तरक्की की दुआ, अकीदत के साथ ईद उल फितर मनाया गया