सरायकेला मोड़ के समीप मुफस्सिल थाना प्रभारी ने सघन वाहन जांच अभियान चलाया, नियम ...

सरायकेला मोड़ के समीप मुफस्सिल थाना प्रभारी ने सघन वाहन जांच अभियान चलाया, नियम तोड़ने वालों पर एक्शन

सरायकेला मोड़ के समीप मुफस्सिल थाना प्रभारी ने सघन वाहन जांच अभियान चलाया नियम तोड़ने वालों पर एक्शन

रोहन निषाद/न्यूज़ 11 भारत

चाईबासा/डेस्क:  मुफस्सिल थाना प्रभारी विनोद कुमार के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा के मद्देनजर सोमवार को सघन  वाहन जांच अभियान  सरायकेला मोड़ के समीप चलाया गया, सुरक्षा से जुड़े हेलमेट तथा सीट बेल्ट, ड्रिंक एंड ड्राइव, वाहनों के कागजात का विशेष ध्यान दिया गया. साथ ही वाहनों के अन्य दस्तावेज तथा  ड्राइविंग लाइसेंस की भी जांच की गई और  लोगों से नियम सम्मत जुर्माना भी किया गया.
 
मौके पर उपस्थित थाना प्रभारी ने ड्रिंक एंड ड्राइव की भी जांच की और  सभी से अपील किया हेलमेट तथा सीट बेल्ट का विशेष रूप से ध्यान दें वाहन संबंधित अन्य दस्तावेजों को भी दुरुस्त करके रखें तथा तेज गति एवं लापरवाह ड्राइविंग से बचें और ट्रैफिक के नियमों को अमल मे लाएं.

थाना प्रभारी ने कार्रवाई करते हुए ड्रिंक एंड ड्राइव के तहत एक वाहन चालक का फाइन कर गाड़ी को जब्त किया. जानकारी देते हुए बताया कि मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत ड्रिंक एंड ड्राइव में 10000 रुपये के जुर्माना का प्रावधान है. साथ ही ड्राइवर का लाइसेन्स निरस्त किया जाता है.

मौके पर जिला परिवहन कार्यालय से मोटरयान निरीक्षक उपस्थित रहे. यात्री वाहनों के जांच में एक बस का परमिट गलत पाए जाने पर सीजर दिया गया.

यह भी पढ़ें: गोईलकेरा में अवैध शराब के ठिकानों पर छापेमारी, 110 लीटर से अधिक शराब बरामद

संबंधित सामग्री

उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को बड़ा झटका, सब्सिडी वाले LPG सिलेंडरों की संख्या घटाकर किया गया 04 

देश-विदेश

उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को बड़ा झटका, सब्सिडी वाले LPG सिलेंडरों की संख्या घटाकर किया गया 04 

बढ़ती गैस कीमतों और सब्सिडी बोझ के बीच केंद्र सरकार का फैसला

पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ग्राम खानवा में 200 किलो जावा महुआ और शराब बनाने के उपकरण किए गए नष्ट

झारखंड

पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ग्राम खानवा में 200 किलो जावा महुआ और शराब बनाने के उपकरण किए गए नष्ट

गोईलकेरा में अवैध शराब के ठिकानों पर छापेमारी, 110 लीटर से अधिक शराब बरामद

झारखंड

गोईलकेरा में अवैध शराब के ठिकानों पर छापेमारी, 110 लीटर से अधिक शराब बरामद

नगर परिषद और छावनी परिषद क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों व स्थलों का उपायुक्त ने किया निरीक्षण

झारखंड

नगर परिषद और छावनी परिषद क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों व स्थलों का उपायुक्त ने किया निरीक्षण

पोखरी कलां में एसआईआर जागरूकता एवं सहायता केंद्र शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला ऑन-द-स्पॉट सत्यापन का लाभ

झारखंड

पोखरी कलां में एसआईआर जागरूकता एवं सहायता केंद्र शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला ऑन-द-स्पॉट सत्यापन का लाभ