उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को बड़ा झटका, सब्सिडी वाले LPG सिलेंडरों की संख्या घटाकर किया गया 04

उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को बड़ा झटका, सब्सिडी वाले LPG सिलेंडरों की संख्या घटाकर किया गया 04

बढ़ती गैस कीमतों और सब्सिडी बोझ के बीच केंद्र सरकार का फैसला

उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को बड़ा झटका सब्सिडी वाले lpg सिलेंडरों की संख्या घटाकर किया गया 04 

न्यूज11 भारत 
रांची/डेस्क:
केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत मिलने वाले सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडरों की संख्या में बड़ी कटौती की है. अब योजना के लाभार्थियों को एक वर्ष में केवल चार LPG सिलेंडरों पर ही सब्सिडी का लाभ मिलेगा. इससे पहले यह सीमा नौ सिलेंडरों की थी. सरकार का कहना है कि यह फैसला लाभार्थियों की औसत गैस खपत और बढ़ते सब्सिडी व्यय को ध्यान में रखते हुए लिया गया है.

खपत के आधार पर तय किया गया नया कोटा
पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अनुसार, उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों द्वारा सालभर में उपयोग की जाने वाली औसत LPG खपत का अध्ययन करने के बाद यह निर्णय लिया गया है. अधिकारियों का मानना है कि अधिकांश परिवारों की गैस जरूरतें इस नई सीमा के अनुरूप हैं. मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव प्रवीण मल खनूजा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि सब्सिडी वाले सिलेंडरों की संख्या में बदलाव लाभार्थियों की औसत वार्षिक खपत के आधार पर किया गया है.

12 से 9 और अब 4 सिलेंडर तक पहुंचा कोटा
मई 2016 में शुरू की गई प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का उद्देश्य गरीब परिवारों को स्वच्छ ईंधन उपलब्ध कराना था. योजना की शुरुआत में लाभार्थियों को हर साल 14.2 किलोग्राम वाले 12 सब्सिडी वाले LPG सिलेंडर दिए जाते थे. बाद में सरकार ने इस संख्या को घटाकर नौ कर दिया था. अब नए फैसले के तहत यह सीमा और कम होकर चार सिलेंडर प्रतिवर्ष रह गई है.

2022 में शुरू हुई थी LPG सब्सिडी योजना
घरेलू रसोई गैस को आम लोगों की पहुंच में बनाए रखने और स्वच्छ ईंधन के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार ने मई 2022 में LPG सिलेंडरों पर सब्सिडी देना शुरू किया था. इस योजना के तहत 14.2 किलोग्राम वाले प्रत्येक सिलेंडर पर 200 रुपये की सहायता राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी जाती थी. हर बार रिफिल कराने पर यह रकम DBT के जरिए जमा होती थी.

2023 में बढ़ाई गई थी सब्सिडी राशि
सरकार ने अक्टूबर 2023 में राहत देते हुए प्रति सिलेंडर सब्सिडी को 200 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये कर दिया था. इसके साथ ही 5 किलोग्राम वाले LPG सिलेंडरों पर भी आनुपातिक लाभ प्रदान किया गया. हालांकि, सब्सिडी राशि बढ़ाने के बावजूद अब सब्सिडी वाले सिलेंडरों की संख्या में कटौती कर दी गई है, जिससे योजना के लाभार्थियों पर असर पड़ सकता है.

यह भी पढ़ें- विजाग स्टील प्लांट में बड़ा हादसा: श्रमिकों पर गिरा पिघला हुआ स्टील, चपेट में आने से 08 मजदूरों की मौत, कई घायल 

संबंधित सामग्री

पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ग्राम खानवा में 200 किलो जावा महुआ और शराब बनाने के उपकरण किए गए नष्ट

झारखंड

पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ग्राम खानवा में 200 किलो जावा महुआ और शराब बनाने के उपकरण किए गए नष्ट

सरायकेला मोड़ के समीप मुफस्सिल थाना प्रभारी ने सघन वाहन जांच अभियान चलाया, नियम तोड़ने वालों पर एक्शन

झारखंड

सरायकेला मोड़ के समीप मुफस्सिल थाना प्रभारी ने सघन वाहन जांच अभियान चलाया, नियम तोड़ने वालों पर एक्शन

गोईलकेरा में अवैध शराब के ठिकानों पर छापेमारी, 110 लीटर से अधिक शराब बरामद

झारखंड

गोईलकेरा में अवैध शराब के ठिकानों पर छापेमारी, 110 लीटर से अधिक शराब बरामद

नगर परिषद और छावनी परिषद क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों व स्थलों का उपायुक्त ने किया निरीक्षण

झारखंड

नगर परिषद और छावनी परिषद क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों व स्थलों का उपायुक्त ने किया निरीक्षण

पोखरी कलां में एसआईआर जागरूकता एवं सहायता केंद्र शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला ऑन-द-स्पॉट सत्यापन का लाभ

झारखंड

पोखरी कलां में एसआईआर जागरूकता एवं सहायता केंद्र शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला ऑन-द-स्पॉट सत्यापन का लाभ