उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न

उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न

सड़क दुर्घटनाओं में कमी, यातायात अनुशासन सुदृढ़ीकरण, आधारभूत सुरक्षा उपायों के समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश

उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न

संतोष कुमार/न्यूज़11 भारत

सरायकेला/डेस्क: उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आज जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में अपर उपायुक्त श्री जयवर्धन कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी गिरिजा शंकर महतो, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला एवं चांडिल, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), यातायात निरीक्षक सहित अन्य संबंधित विभागीय पदाधिकारी उपस्थित/संलग्न रहे.

बैठक के प्रारंभ में पूर्ववर्ती निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की गई. इस क्रम में जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि माह मार्च 2026 में जिले में कुल 22 सड़क दुर्घटनाएँ दर्ज की गईं, इन दुर्घटनाओं में कुल 20 व्यक्तियों की मृत्यु तथा 12 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुए.

उपायुक्त ने सड़क दुर्घटनाओं के प्रभावी नियंत्रण हेतु सभी संबंधित विभागीय पदाधिकारियों एवं कार्यपालक अभियंताओं को समन्वय स्थापित करते हुए आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने विशेष रूप से दुर्घटना संभावित (ब्लैक स्पॉट) स्थलों पर चेतावनी संकेतक, स्पीड ब्रेकर, टर्निंग पॉइंट संकेत, जिग-जैग रोड बेरीकेटिंग, ज़ेब्रा क्रॉसिंग एवं स्ट्रीट लाइट की स्थापना/मरम्मत कार्यों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र पूर्ण कराने को कहा.

बैठक में विभिन्न मार्गों पर निर्माणाधीन सड़क एवं पुलिया निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई. इस क्रम में संबंधित कार्यपालक अभियंताओं एवं एजेंसियों को निर्देशित किया गया कि सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराए जाएं, ताकि आवागमन सुगम हो तथा दुर्घटनाओं की संभावना में कमी लाई जा सके.

यातायात निरीक्षक राजू द्वारा अवगत कराया गया कि आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में संध्या 5:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे के बीच यातायात का दबाव अत्यधिक रहता है, जिससे यातायात संचालन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. इस पर उन्होंने उक्त समयावधि में बड़े वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध (No Entry) लागू करने का सुझाव दिया. इस संबंध में उपायुक्त ने महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र, जिला परिवहन पदाधिकारी एवं यातायात निरीक्षक को विभिन्न औद्योगिक संस्थानों के प्रतिनिधियों के साथ समन्वय बैठक आयोजित कर आवश्यक सूचना का आदान-प्रदान करने तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि आम नागरिकों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए यातायात संचालन को सुगम बनाया जा सके.

साथ ही, जिन सड़कों पर भारी एवं बड़े वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित है, उन मार्गों पर ऐसे वाहनों के आवागमन पर पूर्णतः रोक सुनिश्चित करने तथा इसके लिए नियमित निगरानी एवं सख्त प्रवर्तन कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया.

बैठक के अंत में उपायुक्त द्वारा सभी संबंधित विभागों को सड़क सुरक्षा से जुड़े कार्यों का समयबद्ध, प्रभावी एवं समन्वित क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया, ताकि जिले में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके एवं सुरक्षित यातायात वातावरण स्थापित किया जा सके.

यह भी पढ़ें: आदित्यपुर में आरएएमपी योजना अंतर्गत महिला उद्यमिता प्रोत्साहन के लिए जिला स्तरीय अभिविन्यास कार्यशाला का आयोजन

संबंधित सामग्री

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बरवाडीह ने रचा सफलता का इतिहास, मैट्रिक 2026 में 100% छात्राएं सफल

झारखंड

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बरवाडीह ने रचा सफलता का इतिहास, मैट्रिक 2026 में 100% छात्राएं सफल

गावां के प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय पिहरा का छात्र बना जिला टापर, कुल 98.20 प्रतिशत अंक प्राप्त किये

झारखंड

गावां के प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय पिहरा का छात्र बना जिला टापर, कुल 98.20 प्रतिशत अंक प्राप्त किये

राजगंज में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, 10–12 लाख की संपत्ति जलकर राख

झारखंड

राजगंज में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, 10–12 लाख की संपत्ति जलकर राख

गुमला से लापता बच्ची के मामले में इनाम की घोषणा, पुलिस ने घोषित किया 2 लाख रुपये का इनाम 

झारखंड

गुमला से लापता बच्ची के मामले में इनाम की घोषणा, पुलिस ने घोषित किया 2 लाख रुपये का इनाम 

गावां में जेसीबी ने बाइक को मारी टक्कर युवक गंभीर रूप से घायल, रेफर

झारखंड

गावां में जेसीबी ने बाइक को मारी टक्कर युवक गंभीर रूप से घायल, रेफर