35 लाख की लागत से बने चार PCC सड़क का विधायक ने किया उद्घाटन,  चांडिल डैम रोड मे...

35 लाख की लागत से बने चार PCC सड़क का विधायक ने किया उद्घाटन,  चांडिल डैम रोड में पक्की नाली कार्य का किया शिलान्यास

35 लाख की लागत से बने चार pcc सड़क का विधायक ने किया उद्घाटन  चांडिल डैम रोड में पक्की नाली कार्य का किया शिलान्यास 

संतोष कुमार/न्यूज़11 भारत
चांडिल/डेस्क:
ईचागढ़ की विधायक सविता महतो ने रविवार को चांडिल प्रखंड क्षेत्र में विधायक मद से लगभग 35 लाख रुपये की लागत से निर्मित चार पीसीसी सड़कों का विधिवत शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन किया. इसके साथ ही चांडिल डैम रोड में पक्की नाली निर्माण कार्य का भी शिलान्यास किया गया. इस अवसर पर विधायक सविता महतो ने बताया कि क्षेत्र के ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग को देखते हुए विभिन्न गांवों में सड़क निर्माण कार्य कराया गया है. उन्होंने कहा कि बेहतर सड़क और आधारभूत सुविधाएं ग्रामीण विकास की रीढ़ हैं तथा इससे लोगों के आवागमन में काफी सुविधा होगी.

उद्घाटन किए गए कार्यों में आसनबनी पंचायत के तालगोड़ा में पुराना टीसी एनएच-33 पथ से तालगोड़ा स्कूल तक 300 फीट पीसीसी सड़क एवं एक पुलिया का निर्माण 13.90 लाख रुपये की लागत से किया गया है. वहीं तामुलिया के बारी कॉलोनी में भरत महतो के घर से केशव राम के घर तक 550 फीट पीसीसी सड़क का निर्माण 7.85 लाख रुपये की लागत से कराया गया. इसके अलावा चिलगु पंचायत के भुईयांडीह टोला में पाथरडीह आरईओ रोड से गोपाल टुडू के घर तक 400 फीट पीसीसी सड़क का निर्माण 5.71 लाख रुपये तथा सिकली में पुराने बंद रेलवे फाटक से आगे 500 फीट पीसीसी सड़क का निर्माण 7.25 लाख रुपये की लागत से कराया गया. 

इस दौरान जिला परिषद सरायकेला-खरसावां से स्वीकृत 5.98 लाख रुपये की लागत से बनने वाली चांडिल डैम रोड में समीर की दुकान से जगदीश सिंह के घर तक पक्की नाली निर्माण कार्य का भी शिलान्यास किया गया. विधायक सविता महतो ने कहा कि आज तक आसनबनी पंचायत के तालगोड़ा में पक्की सड़क का निर्माण नहीं होने से ग्रामीणों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता था जिसे प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया गया. इस दौरान ग्रामीणों ने पेयजल के समस्या से भी अगवत कराया विधायक ने जल्द चापाकल निर्माण करवाने का आश्वासन दिए. उन्होंने कहा उनकी प्राथमिकता ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, नाली, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं का विस्तार करना है. 

उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए लगातार प्रयास जारी रहेंगे और जनता की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास योजनाओं को धरातल पर उतारा जाएगा. इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य पिंकी लायेक, झामुमो केंद्रीय सदस्य ओम प्रकाश लायेक, काबलु महतो, जिला सचिव बैधनाथ टुडू, दिलीप महतो, धर्मु गोप, आशीष महतो, मंटू गोराई, दिगविजय गोराई, मधु सुदन दास, सुनील पहाड़िया, शंकर लायेक, बादल महतो, मो मेहताब, इरशाद, रजिया सुल्ताना, अशोक दास, बिल्टू राय, राजेश सिंह, मिलन तंतुवाई समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल मूल्यवृद्धि के विरोध मे CPI (ML) ने राहे मे निकाला विरोध मार्च, PM का पुतला किया दहन

संबंधित सामग्री

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सेक्टर 4 सिटी सेंटर स्थित अपनी मौसी के घर पहुंचे, शोभा रानी लाल का पिछले दिनों हुआ

झारखंड

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सेक्टर 4 सिटी सेंटर स्थित अपनी मौसी के घर पहुंचे, शोभा रानी लाल का पिछले दिनों हुआ

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मिलकर भावुक हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी, वाकया किया साझा

झारखंड

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मिलकर भावुक हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी, वाकया किया साझा

पराली से अब पर्यावरण को नहीं होगा नुकसान,  पेट्रोल का विकल्प बनने का मिलेगा वरदान, 2G इथेनॉल से होगी ऊर्जा टेंशन खत्म

देश-विदेश

पराली से अब पर्यावरण को नहीं होगा नुकसान, पेट्रोल का विकल्प बनने का मिलेगा वरदान, 2G इथेनॉल से होगी ऊर्जा टेंशन खत्म

मानसून सत्र में कैबिनेट विस्तार पंजाब में लगाएगा बेड़ा पार, चुग, चड्ढा और कैप्टन के सहारे बड़ी राजनीतिक तैयारी में जुटी

राजनीति

मानसून सत्र में कैबिनेट विस्तार पंजाब में लगाएगा बेड़ा पार, चुग, चड्ढा और कैप्टन के सहारे बड़ी राजनीतिक तैयारी में जुटी

बोकारो से 13 वर्षीय छात्र रहस्यमय तरीके से लापता, ट्यूशन जाने के लिए घर से निकला था, रेलवे स्टेशन के पास मिली साइकिल

झारखंड

बोकारो से 13 वर्षीय छात्र रहस्यमय तरीके से लापता, ट्यूशन जाने के लिए घर से निकला था, रेलवे स्टेशन के पास मिली साइकिल