दिउड़ी मंदिर की सोलहभुजी मां

झारखंड का चमत्कारी दिउड़ी मंदिर: 12वीं सदी में विश्वकर्मा ने बनाया था यह मंदिर, जहां विराजती हैं 'सोलहभुजी मां'

By : Shreya Suman
झारखंड का चमत्कारी दिउड़ी मंदिर: 12वीं सदी में विश्वकर्मा ने बनाया था यह मंदिर, जहां विराजती हैं 'सोलहभुजी मां'

न्यूज़11 भारत 
जमशेदपुर/डेस्क:
झारखंड में स्थित प्राचीन सोलहभुजी दिउड़ी मंदिर सिर्फ राज्य ही नहीं बल्कि पूरे देश के श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र है.यहां झारखंड, बिहार, बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश सहित देश के अन्य राज्यों से भी भक्त माता के दर्शन के लिए आते हैं.

नवरात्र में विशेष आयोजन और बलि प्रथा
शारदीय नवरात्र के दौरान, नौ दिनों तक इस मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया जाता है.परंपरा के अनुसार, यहां नवमी की पूजा के बाद सैकड़ों बकरों के साथ भैंसे की भी बलि दी जाती है. मंदिर के पुजारी बताते है कि इस वर्ष दशमी को दो अक्तूबर होने के कारण दशमी के दिन बलि नहीं चढ़ाई जाएगी. उन्होंने भक्तों से आग्रह किया है कि वे नवमी के दिन ही बलि प्रथा को संपन्न करें.

प्राचीन मान्यता और राज परिवार की कुलदेवी
प्राचीन मान्यताओं के अनुसार, इस मंदिर का निर्माण 12वीं सदी में भगवान विश्वकर्मा ने स्वयं किया था. कहा जाता है कि तमाड़ के तत्कालीन राजा को सपने में यह संकेत मिला था कि झाड़ी में मां का मंदिर छिपा हुआ है. राजा ने जब झाड़ी साफ करवाई तो वहां माता का मंदिर स्थापित मिला, जिसके बाद से ही यहां पूजा-अर्चना शुरू हो गई. दिउड़ी मंदिर को राज परिवार की कुलदेवी भी माना जाता है.

मंदिर की संरचना और इतिहास
यह प्राचीन मंदिर बड़े-बड़े काले पत्थरों से निर्मित है और देखने में अद्भुत है. बताया जाता है कि पहले मंदिर का दरवाजा भी पत्थर का था, जिसे बाद में हटा दिया गया. मंदिर के प्रधान पुजारी ने जानकारी दी कि उनके दादाजी ने इस मंदिर में पूजा शुरू की थी, और तब से आज तक माता की पूजा लगातार हो रही है. मंदिर काफी पुराना होने के कारण इसे हटाया नहीं गया, बल्कि इसके ऊपर एक नया और विशाल मंदिर बनाने का काम वर्ष 2000 में शुरू किया गया, जो अब बनकर तैयार है.

यह भी पढ़े: जमशेदपुर में बनेगा 6-मंजिला 'मेगा' पुलिस स्टेशन, इन 4 बड़े थानों के काम होंगे अब एक ही छत के नीचे

संबंधित सामग्री

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.

मालगाड़ी की चपेट में आने से ऑन ड्यूटी रेलवे के टीआरडी स्टाफ गंभीर, इलाज के दौरान  मौत 

मालगाड़ी की चपेट में आने से ऑन ड्यूटी रेलवे के टीआरडी स्टाफ गंभीर, इलाज के दौरान  मौत 

सोननगर-गढ़वा रेलखंड अंतर्गत मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन के समीप मंगलवार शाम मालगाड़ी की चपेट में आने से रेलवे के टीआरडी स्टाफ गंभीर रूप से घायल हो गए.

झारखंड-बिहार को जोड़ने वाला दंगवार अंतरराज्यीय पुल जर्जर, हादसों को दावत दे रही सड़क

झारखंड-बिहार को जोड़ने वाला दंगवार अंतरराज्यीय पुल जर्जर, हादसों को दावत दे रही सड़क

झारखंड और बिहार को जोड़ने वाले जपला-दंगवार-बारुण- डेहरी ऑन सोन मुख्य मार्ग पर स्थित कररबार नदी पुल इन दिनों जर्जर स्थिति में है.

दंगवार में सड़क पर बह रहा गंदा पानी, ग्रामीणों ने उपायुक्त से लगाई गुहार

दंगवार में सड़क पर बह रहा गंदा पानी, ग्रामीणों ने उपायुक्त से लगाई गुहार

पक्की सड़क व नाली निर्माण की मांग, स्कूली बच्चों और मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को हो रही परेशानी