खलारी कोयलांचल में होली को लेकर बाजारों में बढ़ी रौनक, दुकानों पर लोगों की उमड़ी रही भीड़

खलारी कोयलांचल में होली को लेकर बाजारों में बढ़ी रौनक, दुकानों पर लोगों की उमड़ी रही भीड़

खलारी कोयलांचल में होली को लेकर बाजारों में बढ़ी रौनक दुकानों पर लोगों की उमड़ी रही भीड़

मुमताज अहमद/न्यूज11 भारत

खलारी/डेस्क: खलारी कोयलांचल क्षेत्र में होली पर्व को लेकर बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है. होली के आगमन के साथ ही बाजार रंग-बिरंगे गुलाल, पिचकारी और विभिन्न सजावटी सामग्रियों से सज गए हैं. खलारी के केडी मुख्य बाजार में सोमवार को काफी रौनक देखने को मिली. बाजार में रंग, गुलाल, पिचकारी, पानी के गुब्बारे, मुखौटे एवं अन्य होली सामग्री की दुकानों पर लोगों की भीड़ उमड़ी रही. बच्चे और युवा अपनी पसंद की पिचकारी और रंग खरीदते नजर आए. मिठाई दुकानों में भी खास तैयारियां की गई हैं. 

दुकानों पर गुजिया, लड्डू, पेड़ा समेत विभिन्न प्रकार की पारंपरिक मिठाइयों की सजावट की गई है. खरीदारी को लेकर लोगों में उत्साह देखा जा रहा है. क्षेत्र के डकरा मुख्य बाजार, धमधमियां, खलारी बाजारटांड़, राय सहित आसपास के इलाकों में भी होली को लेकर दुकानें सज चुकी हैं. लोग अपने परिवार के साथ खरीदारी करते नजर आ रहे हैं. बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है. वे रंगों के साथ होली खेलने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. कुल मिलाकर खलारी कोयलांचल क्षेत्र में होली पर्व को लेकर उत्सव का माहौल बन गया है.

यह भी पढ़ें: होली को लेकर छिपादोहर पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति पूर्वक पर्व मनाने की अपील

संबंधित सामग्री

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अस्मिता लीग कार्यक्रम का आयोजन

झारखंड

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अस्मिता लीग कार्यक्रम का आयोजन

NDA को लेकर सामने आया संजय कुमार झा का बड़ा बयान, कहा-

बिहार

NDA को लेकर सामने आया संजय कुमार झा का बड़ा बयान, कहा- '2025 के जनादेश में...'

लहेरियासराय: जिला स्कूल परिसर के तालाब में बुजुर्ग महिला का शव मिलने से सनसनी, पूजा के लिए घर से निकली थी महिला

बिहार

लहेरियासराय: जिला स्कूल परिसर के तालाब में बुजुर्ग महिला का शव मिलने से सनसनी, पूजा के लिए घर से निकली थी महिला

घाघरा में शिक्षा की शानदार पहल, राजस्थान की टीम ने ग्रेटर त्रिवेणी स्कूल को सराहा

झारखंड

घाघरा में शिक्षा की शानदार पहल, राजस्थान की टीम ने ग्रेटर त्रिवेणी स्कूल को सराहा

चांडिल में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कई कार्यक्रमों का हुआ आयोजन, गोद भराई भी किया गया

झारखंड

चांडिल में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कई कार्यक्रमों का हुआ आयोजन, गोद भराई भी किया गया