राजन पाण्डेय/न्यूज11 भारत
चैनपुर/डेस्कः- चैनपुर थाना क्षेत्र के बेंदोरा गांव में एक 69 वर्षीय वृद्धा के साथ हुए कथित दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.घटना चैनपुर थाना कांड संख्या 45/24 से संबंधित है. बताया जाता है कि बेंदोरा ग्राम की निवासी 69 वर्षीय एंजेला एक्का के साथ जबरन दुष्कर्म किया गया था. इस गंभीर मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाई.पुलिस ने कांड संख्या 45/25 के नामजद अभियुक्त बलराम महतो पुत्र रामेश्वर महतो को गिरफ्तार किया.पूछताछ के दौरान, गिरफ्तार अभियुक्त बलराम महतो ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है.इस संबंध में, एसआई अशोक कुमार ने बताया, "चैनपुर थाना कांड संख्या 45/24, जो बेंदोरा ग्राम में एक 69 वर्षीय वृद्धा के साथ जबरन दुष्कर्म से जुड़ा है, के अभियुक्त को आज पकड़ा गया है. अभियुक्त ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है, और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है."
ये भी पढ़ेंः- बिना किसी IIT-B.Tech के 21 साल के नौजवान ने कमाए 1 महीना में डेढ़ लाख रुपए, बना मिसाल