अरविंद विश्वकर्मा/न्यूज़ 11 भारत
सिल्ली/डेस्क: सिल्ली बजार में शुक्रवार को स्थानीय प्रशासन द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया. अंचलाधिकारी अरुणिमा एक्का व थाना प्रभारी दिनेश ठाकुर के नेतृत्व में सिल्ली बजार के काली मंदिर चौक से ग्राम विकास स्कूल तक करीब एक किलोमीटर क्षेत्र में अभियान चला. टीम ने छोटे बड़े दुकानदारों को सड़क, नालों और फुटपाथों से अवैध कब्जे हटाने का निर्देश दिया. वहीं ठेले खोमचे वालों को मुख्य सड़क से दुरी बना कर ठेले लगाने की हिदायत दी. अंचलाधिकारी ने कहा कि सिल्ली मेन रोड पर अतिक्रमण के कारण जाम की समस्या रहती है. इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है.
इधर दुर्गा पूजा को देखते हुए लोगों को अतिक्रमण हटा लेने का आदेश दिया गया. थाना प्रभारी ने कहा कि स्थानीय ग्रामीण कई बार पुलिस, प्रशासनिक अधिकारियों से जाम से निजात दिलाने की मांग कर चुके हैं. उन्होंने दुकानदारों को सड़क किनारे बने नाले एवं फुटपाथ के ऊपर से अतिक्रमण को जल्द से जल्द हटाने के निर्देश दिए. अधिकारियों ने कहा कि नियमों का पालन करना सभी के लिए जरूरी है और कोई भी अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि बाजार की सुंदरता और सफाई बनाए रखने में सहयोग करें. प्रशासन ने चेतावनी दी है कि नियम तोड़ने वालों पर जुर्माना और कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
यह भी पढ़ें: त्योहार में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, देवघर में मिष्ठान दुकानों की धड़ाधड़ जांच