सुरक्षा और गार्ड विहीन चांडिल अनुमंडल का कुकडु प्रखंड मुख्यालय कार्यालय, फिर रात में कौन करेगा इसकी रखवाली?

By : News11 Bharat
सुरक्षा और गार्ड विहीन चांडिल अनुमंडल का कुकडु प्रखंड मुख्यालय कार्यालय, फिर रात में कौन करेगा इसकी रखवाली?

संतोष कुमार/न्यूज़11 भारत

चांडिल/डेस्क: सुरक्षा की दृष्टि से सामान्यतः सरकारी कार्यालयों में गार्ड की तैनाती की जाती है इसी तर्ज पर चांडिल अनुमंडल के कुकडु प्रखंड मुख्यालय में भी तीन इकाई गार्ड की तैनाती की गई थी जिसमे दिन को एक गार्ड एवम रात्रि प्रहरी हेतु दो गार्ड तैनाती की गई थी. परंतु सूचना मिली कि कुछ दिनों गार्ड को हटा दिया गया है. जब इसकी जानकारी कुकडु प्रखंड विकास पदाधिकारी राजश्री बाखला से ली गयी तो उन्होंने बताया कि चूंकि प्रखंड सह अंचल कार्यालय में आवश्यक दस्तावेज रहता है, साथ ही साथ बहुत सारे महिला कर्मी भी कार्यरत है जिसको ध्यान में रखते हुए दिन गार्ड एवम रात्रि गार्ड तैनाती की गई थी जो रात को एवम दिन को बने रोस्टर के अनुसार ड्यूटी करते थे.

उन्होंने आगे जानकारी देते हुए बताया कि गार्ड की तैनाती अंचल कार्यालय की और से की गई थी, परंतु कुछ दिन पहले उन्हें अंचल अधिकारी के पद से प्रभाव मुक्त कर नीमडीह की अंचल अधिकारी को कुकडु अंचल के प्रभार दिया गया हूं. गार्ड को क्यों हटाया गया इसकी जसनकारी प्रभारी अंचल अधिकारी ही दे सकते है.

जब पत्रकारों ने उनसे फोन के माध्यम से जानकारी लेनी चाही तो किसी कारण वश उनसे संपर्क नहीं हो पाया. चूंकि वर्तमान कुकडु प्रभारी अंचल अधिकारी को नीमडीह प्रखंड के चार्ज भी हैं इसलिए उन्हें दोनों कार्यालयों को देखना पड़ता है. सब कुछ तो ठीक है, मगर कुकडु प्रखंड सह अंचल कार्यालय को गार्ड विहीन क्यों कर दिया गया ये चर्चा क़ा विषय बना हुआ है. आम जनताओं का कहना है कि कुकडु प्रखंड कार्यालय का रात्रि पहरा भगवान भरोसे चल रहा है. चुकी सुरक्षा की दृष्टि से अधिकारियों को इस विषय पर संज्ञान लेना चाहिए.

यह भी पढ़ें: हुसैनाबाद प्रशासन की पहल पर घर-घर पहुंच रही रसोई गैस, उपभोक्ताओं को मिल रही राहत

संबंधित सामग्री

चाईबासा में चाकू मारकर घायल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

चाईबासा में चाकू मारकर घायल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

अनुसंधान में सामने आया कि करीब डेढ़ साल पहले बैंगलोर में मजदूरी करते समय उसने मोबाइल पर वादी की पत्नी को गाली-गलौज किया था

गुमला रिश्वतकांड में लेखपाल राहुल प्रताप को झारखंड हाई कोर्ट से मिली जमानत

गुमला रिश्वतकांड में लेखपाल राहुल प्रताप को झारखंड हाई कोर्ट से मिली जमानत

20 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़े गए थे राहुल प्रताप उर्फ राहुल कुमार

घाघरा देवाकी पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की सीधी भिड़ंत, एक की मौके पर मौत, दो गंभीर रूप से घायल

घाघरा देवाकी पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की सीधी भिड़ंत, एक की मौके पर मौत, दो गंभीर रूप से घायल

घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को इलाज के लिए घाघरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया

आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति से जुड़े तीन पहिया मालवाहक वाहनों को नो-एंट्री में प्रवेश की अनुमति की मांग

आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति से जुड़े तीन पहिया मालवाहक वाहनों को नो-एंट्री में प्रवेश की अनुमति की मांग

फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधिमंडल ने आज वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची से की मुलाकात