गढ़वा जिले के केतार में भीषण गर्मी में गहराया पेयजल संकट, कई प्रखंडो में महीनों से ख़राब पड़ी है चापानल

By : Vaibhaw Vikram
गढ़वा जिले के केतार में भीषण गर्मी में गहराया पेयजल संकट, कई प्रखंडो में महीनों से ख़राब पड़ी है चापानल

अरुण कुमार यादव/न्यूज11 भारत 
गढ़वा/डेस्क:
गढ़वा जिले में भी पड़ रही भीषण गर्मी ने आम लोगों की जल संकट एक बहुत बड़ी समस्या लेकर आई है, वहीं सरकार भले ही लाख वायदे कर ले की बृहद पैमाने पर पेयजल की समस्या दूर हो गई है लेकिन हक्कीत कुछ और ही बयां कर रही है गढ़वा जिले में, गढ़वा जिले के केतार प्रखंड क्षेत्र के सिंहपुर दक्षिणी टोला में पेयजल संकट गहराता जा रहा है. पीएचडी विभाग द्वारा लगाया गया चापानल पिछले एक महीने से खराब पड़ा है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. 

स्थिति ऐसी है कि लोगों को पीने के पानी के लिए लगभग एक किलोमीटर दूर पैदल जाना पड़ रहा है. भीषण गर्मी और तपती धूप के बीच पानी की मजबूरी ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है. खासकर महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को सबसे ज्यादा कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. वहीं ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि सरकार की योजनाएं हाथी के दांत साबित हो रही हैं दिखाने के कुछ और, और जमीनी हकीकत कुछ और है. उनका कहना है कि अगर समय रहते चापानल की मरम्मत नहीं कराई गई तो पेयजल संकट और गहरा सकता है, जिससे पालतू पशुओं के जीवन पर भी खतरा मंडराता हुआ दिख रहा है.

हालांकि गढ़वा जिला प्रशासन ख़राब पड़े चापानल को जारी की गई पोर्टल पर दर्ज कराने की भी अपील किया है,वहीं अब देखने वाली बात होगी की इस खबर के बाद कब तक ग्रामीणों की प्यास जिला प्रशासन बुझा पाती है. ग्रामीणों में छुनु राम, भरदुल पासवान, रामकुमार राम, राहुल, पन्ना देवी, मंगरी देवी, विनोद राम सहित कई लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द चापानल की मरम्मत कर पानी की समुचित व्यवस्था करने की मांग की है.

यह भी पढ़ें: कैलाश मानसरोवर यात्रा को लेकर ऑनलाइन आवेदन शुरू, जानें कब तक कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन

संबंधित सामग्री

कोयला चोरी पर सीआईएसएफ का शिकंजा, डीआईजी ने एनके-पिपरवार व मगध-आम्रपाली का किया दौरा

कोयला चोरी पर सीआईएसएफ का शिकंजा, डीआईजी ने एनके-पिपरवार व मगध-आम्रपाली का किया दौरा

एमएमडीआर अधिनियम के तहत कार्रवाई की समीक्षा, संवेदनशील व दुर्गम इलाकों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश; 8.280 टन कोयला बरामद

प्रकृति, परंपरा और संस्कृति से जुड़ने का पर्व है करम - शिल्पी नेहा तिर्की

प्रकृति, परंपरा और संस्कृति से जुड़ने का पर्व है करम - शिल्पी नेहा तिर्की

इस अवसर पर मंत्री ने विभिन्न खोड़हा दलों के साथ पारंपरिक नृत्य की प्रस्तुति में सहभागी बनकर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया

चाईबासा में चाकू मारकर घायल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

चाईबासा में चाकू मारकर घायल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

अनुसंधान में सामने आया कि करीब डेढ़ साल पहले बैंगलोर में मजदूरी करते समय उसने मोबाइल पर वादी की पत्नी को गाली-गलौज किया था

गुमला रिश्वतकांड में लेखपाल राहुल प्रताप को झारखंड हाई कोर्ट से मिली जमानत

गुमला रिश्वतकांड में लेखपाल राहुल प्रताप को झारखंड हाई कोर्ट से मिली जमानत

20 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़े गए थे राहुल प्रताप उर्फ राहुल कुमार