अपनी मांगों को लेकर चौथे दिन भी जारी रहा प्रखंड मुखिया संघ काअनिश्चितकालीन धरना

मांगें पूरी नहीं हुईं तो उग्र आंदोलन को बाध्य होगा मुखिया संघ

By : News11 Bharat
अपनी मांगों को लेकर चौथे दिन भी जारी रहा प्रखंड मुखिया संघ काअनिश्चितकालीन धरना

ब्योमकेश मिश्रा/न्यूज़11 भारत

चंदनकियारी /डेस्क: चंदनकियारी प्रखंड मुखिया संघ के बैनर तले मंगलवार से स्थानीय प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में आयोजित पंचायत प्रतिनिधियों का अनिश्चितकालीन धरना शुक्रवार को चौथे दिन भी जारी रहा. जिसके तहत संघ ने राज्य सरकार द्वारा विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा का अधिकार सप्ताह कार्यक्रम में भाग नही लेने का सहमति बनी. इधर शुक्रवार को मुखिया संघ के अनिश्चितकालीन धरना के समर्थन में पहुंचे बोकारो जिला मुखिया संघ के अध्यक्ष जयलाल महतो ने कहा कि गावों के विकास के प्रति गंभीरता दिखाते हुए चंदनकियारी प्रखंड मुखिया संघ का आंदोलन पूरे राज्य के लिए मिल का पत्थर साबित होगा. अब पूरे बोकारो जिला और समग्र राज्य के पंचायत प्रतिनिधियों को एकजुट कर गांव के विकास के लिए आंदोलन चलाने का प्रयास होगा. ताकि केंद्र व राज्य सरकारों के मनमानी के कारण गांव का विकास अवरूद्ध नही हो.

इस दौरान प्रखंड प्रमुख निवारण सिंह चौधरी व धरने में शामिल मुखियागणों ने राज्य वित्त आयोग में फंड दिए जाने,15 हवें वित्त आयोग की राशि आवंटित करने,पंचायत प्रतिनिधियों से सौतेला व्यवहार बंद करने,केरल राज्य के तर्ज पर मुखिया के मानदेय में बढ़ोतरी,सभी मुखिया के लिए 30 लाख की बीमा समेत अन्य मांगों पर अडिग रहने की बात बताई. वक्ताओं ने कहा कि राज्य व केंद्र सरकार के दलों के नेता एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप कर पंचायतों के विकास में बाधा उत्पन्न कर रही है. जबतक मांगे पूरी नही होती,तबतक अपनी मांगों के समर्थन में अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा.

यह भी पढ़ें: गावां में डायन बिसाही के आरोप में मां-बेटे के साथ मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

संबंधित सामग्री

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार

महिला केबिन मास्टर सतवंती देवी की सतर्कता से टला संभावित रेल हादसा, डीआरएम ने किया सम्मानित

महिला केबिन मास्टर सतवंती देवी की सतर्कता से टला संभावित रेल हादसा, डीआरएम ने किया सम्मानित

धनबाद रेल मंडल के डीआरएम अखिलेश मिश्रा ने उत्कृष्ट कार्य व सराहनीय योगदान के लिए 64 रेलकर्मियों को सम्मानित किया

घाघरा: मोरम नहीं, पक्की सड़क चाहिए, हिंडालको के खिलाफ 8वें दिन भी आंदोलन जारी

घाघरा: मोरम नहीं, पक्की सड़क चाहिए, हिंडालको के खिलाफ 8वें दिन भी आंदोलन जारी

प्रबंधन-प्रशासन की वार्ता बेनतीजा, ग्रामीणों ने ठुकराया मोरम सड़क का प्रस्ताव