जनाकांक्षा

डुमरी को जिला बनाने की वर्षों पुरानी मांग अब पूरी करे सरकार -जिला परिषद सदस्य सुनीता कुमारी

मांग को लेकर समय-समय पर जनआंदोलन, धरना-प्रदर्शन तथा विभिन्न जनप्रतिनिधियों, संगठनों ने आवाज की है बुलंद

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
डुमरी को जिला बनाने की वर्षों पुरानी मांग अब पूरी करे सरकार -जिला परिषद सदस्य सुनीता कुमारी

रवि सिन्हा/न्यूज11  भारत

डुमरी/डेस्क: जिला परिषद सदस्या सुनीता कुमारी ने झारखंड के माननीय मुख्यमंत्री से डुमरी अनुमंडल को शीघ्र जिला घोषित करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि डुमरी को जिला बनाने की मांग कई वर्षों से क्षेत्र की जनता लगातार उठाती रही है. इस मांग को लेकर समय-समय पर जनआंदोलन, धरना-प्रदर्शन तथा विभिन्न जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक संगठनों द्वारा सरकार के समक्ष आवाज बुलंद की गई है. उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक एवं मंत्री रहे स्वर्गीय जगरनाथ महतो ने भी JMM की सरकार बनने पर डुमरी अनुमंडल को जिला बनाने की घोषणा की थी. वर्तमान में झारखंड में लगातार दूसरी बार JMM की सरकार है, इसलिए क्षेत्र की जनता को उम्मीद है कि उनकी वर्षों पुरानी मांग अब पूरी होगी.

सुनीता कुमारी ने कहा कि डुमरी अनुमंडल जिला बनने की सभी आवश्यक अर्हताओं को पूरा करता है. यहाँ पर्याप्त जनसंख्या, प्रशासनिक व्यवस्था, पुलिस एवं न्यायिक ढांचा, शिक्षा, स्वास्थ्य, बैंकिंग, सड़क संपर्क सहित अन्य सरकारी सुविधाएँ उपलब्ध हैं.

यह भी पढ़ें: गांडेय में दो साइबर अपराधी गिरफ्तार, पुलिस की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना पर की कार्रवाई, 6 मोबाइल व लैपटॉप बरामद

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई