न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: बीजेपी के प्रदेश प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल ने झारखंड के अपने प्रवास के दूसरे दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस कर झारखंड आने के अपने मकसद को बताया. साथ ही झारखंड की सरकार पर राज्य को अंधकार में धकेलने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि झारखंड की इस पवित्र धरती पर प्रभारी बनने के बाद पहली बार आना हुआ. सभी कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद हमने कई बैठकें कीं. कोर कमेटी की बैठक करके विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर चर्चा हुई. इन बैठकों में राज्य सरकार की विभिन्न प्रकार की कार्यशैली पर भी चर्चा हुई.
बीजेपी प्रदेश प्रभारी ने कहा कि यहां की सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य सभी विषयों में विफल रही है. दलित-पिछड़ा-महिलाएं सभी वर्ग इस सरकार से परेशान हैं. यहां सरकार के मुखिया पर ही कई गंभीर प्रकार के आरोप लगे हैं. सरकार के खिलाफ सदन से लेकर सड़क पर कई बार आवाज भी उठाए गये. परीक्षाओं में अनियमितताएं हुईं. युवाओं के भविष्य को लेनदेन करके अंधकार में भेजा गया. युवा आज यहां की सरकार से जबरदस्त नाराज भी है. यहां के रहने वाले मूल व्यक्तियों को छला गया. कानून व्यवस्था बिल्कुल तहस नहस हो गई है. जनता में भय का माहौल भी है. इसके विपरीत आदिवासी उत्थान के लिए भारतीय जनता पार्टी ने कई कार्य किये है
यह भी पढ़ें: जेएससीए स्टेडियम में 9 अक्टूबर को होने वाले भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच की सुरक्षा व्यवस्था को दिया गया अंतिम रूप