झारखंड अंडर-19 टीम में चयन

बीसीसीआई अंडर-19 टी20 चैंपियनशिप के लिए प्राची प्रधान का झारखंड टीम में चयन, पूर्व सीएम चम्पाई सोरेन ने दी बधाई

प्राची के उज्ज्वल भविष्य और शानदार खेल करियर की कामना की<br/>

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
बीसीसीआई अंडर-19 टी20 चैंपियनशिप के लिए प्राची प्रधान का झारखंड टीम में चयन, पूर्व सीएम चम्पाई सोरेन ने दी बधाई

प्रभात कुमार/न्यूज11  भारत

आदित्यपुर/डेस्क: आसंगी, आदित्यपुर की प्रतिभाशाली क्रिकेट खिलाड़ी सुश्री प्राची प्रधान का बीसीसीआई अंडर-19 स्टेट चैंपियनशिप (टी20) के लिए झारखंड की टीम में चयन हुआ है. उनके चयन से क्षेत्र के खेल प्रेमियों और स्थानीय लोगों में खुशी की लहर है. प्राची प्रधान के चयन पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने कहा कि प्राची की यह उपलब्धि पूरे आदित्यपुर,सरायकेला-खरसावां जिले और झारखंड के लिए गर्व का विषय है. उन्होंने प्राची के उज्ज्वल भविष्य और शानदार खेल करियर की कामना की.

प्राची प्रधान, उमा शंकर प्रधान की पुत्री हैं. कम उम्र में राज्य स्तर की प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के लिए झारखंड टीम में जगह बनाकर उन्होंने अपनी प्रतिभा और मेहनत का परिचय दिया है. उनके चयन से परिवार के साथ-साथ आसंगी और आदित्यपुर के लोगों में भी उत्साह है.

स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि प्राची आगामी प्रतियोगिता में अपने शानदार प्रदर्शन से झारखंड का नाम रोशन करेंगी. खेल प्रेमियों ने उनके बेहतर प्रदर्शन और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं

यह भी पढ़ें: यहां की सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य सभी विषयों में विफल है, दलित, पिछड़े महिलाएं सभी वर्ग परेशान हैं - गजेंद्र सिंह पटेल

संबंधित सामग्री

लंबे समय से धूल फांक रही मनोहरपुर CHC की अल्ट्रासाउंड मशीन भेजी गई चाईबासा सदर अस्पताल

लंबे समय से धूल फांक रही मनोहरपुर CHC की अल्ट्रासाउंड मशीन भेजी गई चाईबासा सदर अस्पताल

मनोहरपुर प्रखंड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लंबे समय से धूल फांक रही अल्ट्रासाउंड मशीन को मंगलवार को सदर अस्पताल, चाईबासा भेज दिया गया.

बिहार में जल्द शुरू होगा बालू खनन, नीलाम घाटों को जल्द चालू कराने का आदेश

बिहार में जल्द शुरू होगा बालू खनन, नीलाम घाटों को जल्द चालू कराने का आदेश

बिहार में नीलाम हो चुके बालूघाटों के संचालन में तेजी लाने का आदेश जारी किया गया है।

‘बेटियों की सुरक्षा से समझौता नहीं’, सासाराम में बोले CM सम्राट- छूने वाले को 24 घंटे में...

‘बेटियों की सुरक्षा से समझौता नहीं’, सासाराम में बोले CM सम्राट- छूने वाले को 24 घंटे में...

सीएम सम्राट ने कहा कि बिहार में जो सुरक्षा का माहौल है, उसमें अगर कोई बहनों को छूएगा तो 24 घंटे के अंदर उस पर कार्रवाई होगी।

यहां की सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य सभी विषयों में विफल है, दलित, पिछड़े महिलाएं सभी वर्ग परेशान हैं - गजेंद्र सिंह पटेल

यहां की सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य सभी विषयों में विफल है, दलित, पिछड़े महिलाएं सभी वर्ग परेशान हैं - गजेंद्र सिंह पटेल

परीक्षा में अनियमितता हुईं, युवाओं के भविष्य को लेनदेन करके अंधकार में भेजा गया - बीजेपी प्रदेश प्रभारी

जेएससीए स्टेडियम में 9 अक्टूबर को होने वाले भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच की सुरक्षा व्यवस्था को दिया गया अंतिम रूप

जेएससीए स्टेडियम में 9 अक्टूबर को होने वाले भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच की सुरक्षा व्यवस्था को दिया गया अंतिम रूप

सिटी एसपी पारस राणा,ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह, ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी,ASP कोतवाली निखिल राय सहित कई डीएसपी और थाना प्रभारी मौजूद