आशिष शास्त्री/न्यूज11 भारत
सिमडेगा/डेस्क: झारखंड राज्य कला और संस्कृति की धरती है. यहां की कला और संस्कृति में गीत और नृत्य का अहम स्थान है. झारखंड के इसी भाषा और संस्कृति को बचाने के लिए आज सिमडेगा में झारखंड के पहले अखरा निर्माण के लिए आधारशिला रखी गई.
सिमडेगा शहरी क्षेत्र के पार्वती शर्मा इंटर कॉलेज परिसर में आज सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा और कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी के द्वारा झारखंड के पहली अखरा निर्माण के लिए शिलान्यास किया गया. इसके बाद अखरा जगाने के लिए जितिया मिलन समारोह किया गया. जिसमें पद्मश्री मधु मंसूरी हंसमुखी, महावीर नायक, जगदीश बड़ाइक, सहित कई लोग मौजूद रहे. कार्यक्रम में झारखंडी संस्कृति की एक से बढ़ कर एक झलक देखने को मिली.
संस्कृति और अखड़ा की रक्षा के लिए गांव-गांव बंटेगा ढोल नगाड़ा
अखड़ा शिलान्यास कार्यक्रम में विधायक भूषण बाड़ा ने कहा कि बड़े भाई विधायक विक्सल कोंगाड़ी के साथ मिलकर उन्होंने विधानसभा में अखाड़ा को बचाने की मुहिम छेड़ी थी और उसी का परिणाम है कि सरकार ने गांव-गांव में ढोल और नगड़ा बांटने का निर्णय लिया है, ताकि हमारे संस्कृति परंपरा को बचाया जा सके.