सांसद खेल महोत्सव के तहत फुटबॉल महासंगम चांडिल स्टेडियम में संपन्न

By : News11 Bharat
सांसद खेल महोत्सव के तहत फुटबॉल महासंगम चांडिल स्टेडियम में संपन्न

संतोष कुमार/न्यूज़11 भारत

सरायकेला/डेस्क: आज के प्रतियोगिता में कुल 19 टीम ने भाग लिया जिसमें 16 बालक वर्ग एवं तीन बालिका वर्ग की टीम में शामिल रही बालिका वर्ग में रुदिया फुटबॉल क्लब विजेता रही वहीं पुरुष वर्ग में पाटा फुटबॉल क्लब विजेता रहे. केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे की प्रतिभा को आगे बढ़ना गांव के बच्चे प्रदेश, राष्ट्रीय ,अंतरराष्ट्रीय, स्तर पर अपनी पहचान बना सके इसी उद्देश्य के साथ रांची लोकसभा के सभी 6 विधानसभा में  फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया इन सभी विजेता टीमों का फाइनल 25 दिसंबर को रांची में संपन्न होगा.

मैच के उपरांत सभी प्रतिभागियों के बीच सर्टिफिकेट का वितरण किया गया इस महासंगम का उद्घाटन सरायकेला-खरसावां भाजपा जिलाध्यक्ष श्री उदय सिंह देव ने किया. कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की बेटियों ने उद्घाटन के दौरान बैंड पर शानदार प्रस्तुति देकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया. इस अवसर पर महामंत्री मधु  गोराई , श्री मनोज महतो, श्री रमेंद्र कुमार, श्री रतन अग्रवाल, श्री राजू रजक, श्री आनंद गोप विशाल चौधरी प्रमुख रूप से मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: गढ़वा में कॉलेज के शासी निकाय की बैठक में पहुंचे थे एसडीएम,1 घंटे के लिए बने शिक्षक

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई