ग्राम बटुका में प्रथम सरना स्थापना सह प्रार्थना सभा का किया गया आयोजन

By : News11 Bharat
ग्राम बटुका में प्रथम सरना स्थापना सह प्रार्थना सभा का किया गया आयोजन

मुमताज अहमद/न्यूज11  भारत 

खलारी/डेस्क:  :कोयलांचल क्षेत्र के बुण्डू पंचायत के ग्राम बटुका में प्रथम सरना स्थापना सह प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में झारखण्ड प्रदेश के धर्म गुरु राजेश लिण्डा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि मोहन कुमार,पूर्व मुखिया बैजनाथ महतो,धर्म गुरु रघुनाथ उराँव,चतरा जिला अध्यक्ष बुधन उराँव,धर्म अगुवा रामदेव उराँव मुख्य रूप से उपस्थित थे.आयोजन समिति के लोगो ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि को पूरे घुमधाम से स्वागत कर सरना स्थल तक ले गए.धर्म गुरु रघुनाथ उराँव ने धरती माँ को प्रणाम कर सरना विधि विधान से पूजा अर्चना कर माँ सरना झण्डा की स्थापना की.इस अवसर पर धर्म गुरु रघूनाथ उराँव ने लोगो को संबोधित करते हुए सरना धर्म के बारे में विस्तार पूर्वक लोगों को जानकारी दी.मुख्य अतिथि झारखण्ड प्रदेश धर्म गुरु राजेश लिण्डा ने प्रथम सरना स्थापना सह प्रार्थना सभा के सफल आयोजन के लिए ग्राम बटुका के आयोजन समिति एवं तमाम सरना धर्मावलम्बी को बधाई एवं शुभकामना दी,साथ ही सरना धर्म एवं माँ सरना को गाँव के किनारे क्यों स्थापना किया जाता है इन सभी के बारे में विस्तार पूर्वक बताया.इस अवसर पंसस मोहन कुमार,एवं पूर्व मुखिया बैजनाथ महतो ने भी लोगो को संबोधित किया.कार्यक्रम का संचालन विनय बेक ने किया.

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से आयोजन समिति के अध्यक्ष नागेश्वर उराँव, सचिव राजेन्द्र उराँव, कोषाध्यक्ष राम सहाय उराँव,पाहन बालेश्वर उराँव, पाहन हेमंत उराँव कोटवार, सुकेश उराँव,पनभोरा बिरेन्द्र उराँव,अरविन्द खलखो, किशुन कुजुर,विनय बेक, अनिल तिर्की,सोनु कुजुर, महेन्द्र उराँव,उपेन्द्र उराँव, मोहन उराँव,आशिष तिर्की, किशोर तिकीट,चईया मिंज, सुनिता किस्पोट्टा,सितामणी तिग्गा,झिंगिया तिग्गा,रंजित टोप्पो,अरविन्द्र खलखो, सरिता उराँव,संजय टोप्पो, सुकय तिर्की,रूपन खलखो, मनीष उराँव एवं समस्त सरना धर्मावलम्बी का योगदान रहा.

यह भी पढ़ें: ईद और रामनवमी पर्व के मद्देनजर बेंगाबाद थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित, शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाने की अपील

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार