बुढ़मू में श्रीसंकट मोचन जयबाला हनुमान मंदिर का प्रथम वार्षिकोत्सव आरंभ

भव्य कलश यात्रा में 501 कन्याओं ने लिया भाग

By : News11 Bharat
बुढ़मू में श्रीसंकट मोचन जयबाला हनुमान मंदिर का प्रथम वार्षिकोत्सव आरंभ

न्यूज11  भारत

बुढ़मू/डेस्क: प्रखंड के बड़का मूरु स्थित श्रीश्री संकट मोचन जयबाला हनुमान मंदिर में तीन दिवसीय प्रथम वार्षिकोत्सव सह पूर्णाहुति यज्ञ का शुभारंभ शनिवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ. 501 कन्याओं ने कलश यात्रा में भाग लेते हुए नगर भ्रमण किया. यात्रा के दौरान “जय श्रीराम”, “जय वीर हनुमान” और “हर हर महादेव” के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा.कलश यात्रा बड़का मूरु महावीर मंदिर से आरंभ होकर इचापिरी, नगड़ू, सोसई होते हुए गुरहा नदी तक गई. वहां वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच जल भरने के बाद पुनः यात्रा यज्ञ स्थल पर पहुंची.कलश यात्रा का शुभारंभ राँची जिला परिषद अध्यक्ष निर्मला वीरेंद्र भगत, जिप सदस्य रामजीत गंझू, प्रखंड प्रमुख सत्यनारायण मुंडा, और बुढ़मू थाना के ए.एस.आई. नितूल सिंह सहित अन्य अतिथियों ने कन्याओं के बीच कलश वितरण कर किया.पहले दिन मंडप पूजन, वेदी पूजन, भंडारा और रात्रि अखंड हरि कीर्तन जैसे धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए. समस्त कार्यक्रम आचार्य प्रमोद मिश्रा एवं प्रणव मिश्रा के सानिध्य में आयोजित किए जा रहे हैं.रविवार 14 दिसंबर को यज्ञ की पूर्णाहुति, भंडारा, आरती, महाप्रसाद वितरण और रात्रि भक्ति जागरण का आयोजन किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: सड़क सुरक्षा को लेकर सरायकेला–राजनगर थाना क्षेत्र में विशेष जांच अभियान चलाया गया

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई