गढ़वा में यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने को लेकर जिला परिवहन विभाग ने की काउंसलिंग

By : News11 Bharat
गढ़वा में यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने को लेकर जिला परिवहन विभाग ने की काउंसलिंग

अरुण कुमार यादव/न्यूज11 भारत

गढ़वा/डेस्क:गढ़वा में यातायात नियमो के प्रति जागरूक करने को लेकर जिला परिवहन विभाग गढ़वा के सड़क-सुरक्षा के टीम के द्वारा रोड सेफ्टी काउंसलिंग किया गया. इस दौरान चालकों को यातायात नियमो एवं वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट जैसे सुरक्षित उपकरणों के इस्तेमाल से कैसे सड़क पर होने वाले दुर्घटनाओं को कम किया जा सकता है. सड़क पर वाहन चालको को मोबाइल का उपयोग पूरी तरह वर्जित है. यातायात कर रहे अन्य व्यक्तियों के जान की रक्षा की जा सकती है. इसके साथ हिट एंड रन एवं गुड से मेरिटन के बारे मे बताया गया. इसके साथ ही सड़क सुरक्षा टीम के द्वारा सड़क सुरक्षा संबंधित पैंपलेट सभी चालकों को बांटा गया. किसी भी व्यक्ति के सड़क दुर्घटना के क्रम में घायल व्यक्ति को एक घंटा के अंदर (गोल्डन ऑवर में) अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति को दो हजार रुपए तक की पुरस्कार राशि एवं प्रशस्ति पत्र दिये जाने का प्रावधान किया गया है. इसके अलावे दुर्घटना से पीड़ित व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने वाले अस्पताल में अपना नाम दर्ज कराएं ताकि चिकित्सक प्रमाणित कर सकें कि घायल व्यक्ति को किसने मदद की है. उस मददकर्ता को गुड सेमेरिटन के तहत 2,000 रु एवं प्रशस्ति पत्र दी जा सके. साथ ही सड़क हादसों में मृत्यु दर को कम करने के उदेश्य से लोगों को इस संशोधित अधिनियम की ज्यादा से ज्यादा जानकारी प्रदान की जा सके. किसी अज्ञात वाहन से दुर्घटना घटित होने पर 2,00000/- (दो लाख रूपये) एवं गंभीर रूप से घायल होने पर 50,000/- (पचास हजार रूपये) का प्रावधान है. जागरूकता कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से गढ़वा जिला परिवहन विभाग के सड़क सुरक्षा प्रबंधक संजय बैठा एवं अन्य कर्मी शामिल थें.

यह भी पढ़ें: गढ़वा एसडीएम ने की बड़ी कार्रवाई, डंडई प्रखंड में अल्ट्रासाउंड केंद्र और दवा दुकान में लगवाया ताला

संबंधित सामग्री

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार

महिला केबिन मास्टर सतवंती देवी की सतर्कता से टला संभावित रेल हादसा, डीआरएम ने किया सम्मानित

महिला केबिन मास्टर सतवंती देवी की सतर्कता से टला संभावित रेल हादसा, डीआरएम ने किया सम्मानित

धनबाद रेल मंडल के डीआरएम अखिलेश मिश्रा ने उत्कृष्ट कार्य व सराहनीय योगदान के लिए 64 रेलकर्मियों को सम्मानित किया

घाघरा: मोरम नहीं, पक्की सड़क चाहिए, हिंडालको के खिलाफ 8वें दिन भी आंदोलन जारी

घाघरा: मोरम नहीं, पक्की सड़क चाहिए, हिंडालको के खिलाफ 8वें दिन भी आंदोलन जारी

प्रबंधन-प्रशासन की वार्ता बेनतीजा, ग्रामीणों ने ठुकराया मोरम सड़क का प्रस्ताव

कोयला चोरी पर सीआईएसएफ का शिकंजा, डीआईजी ने एनके-पिपरवार व मगध-आम्रपाली का किया दौरा

कोयला चोरी पर सीआईएसएफ का शिकंजा, डीआईजी ने एनके-पिपरवार व मगध-आम्रपाली का किया दौरा

एमएमडीआर अधिनियम के तहत कार्रवाई की समीक्षा, संवेदनशील व दुर्गम इलाकों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश; 8.280 टन कोयला बरामद