गढ़वा जिले में जिला प्रशासन पेयजल समस्या का कर रहा समाधान, 'झार जल पोर्टल' पर प्राप्त शिकायतों का हो रहा निदान

ग्रीष्म ऋतु में पेयजल संकट से निजात दिलाने के लिए जिला प्रशासन तत्पर

By : News11 Bharat
गढ़वा जिले में जिला प्रशासन पेयजल समस्या का कर रहा समाधान, 'झार जल पोर्टल' पर प्राप्त शिकायतों का हो रहा निदान

अरुण कुमार यादव/न्यूज11  भारत

गढ़वा/डेस्क: गढ़वा जिले में ग्रीष्म ऋतु में पेयजल की समूचित व्यवस्था हेतु गढ़वा जिला प्रशासन ने जिले के सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी व पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया है. साथ ही सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, जिला गढ़वा को अपने-अपने प्रखण्डों के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के मिस्त्री, सभी मुखिया एवं कनीय अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के साथ-साथ अन्य संबंधित पदाधिकारियों/कर्मियों के साथ बैठक करते हुए ग्रीष्म ऋतु में पेयजल की समस्या से निपटने हेतु सभी आवश्यक तैयारी करने का निदेश निर्गत है.

पेयजल से संबंधित शिकायत हेतु झारजल पोर्टल का निर्माण किया गया है, जहाँ पेयजल की समस्या से संबंधित शिकायत दर्ज करने के आसान माध्यम बताये गयें हैं. झार जल पोर्टल के दिए गयें टोल फ्री न०-1800-3456-502, मोबाईल पोर्टल ऐप: jharjaljharkhand.gov.in, Whatsapp No. 9470176001 एवं ई-मेल:-callcenter.jharkhand@gmail.com पर प्राप्त शिकायतों का निष्पादन भी कराया जा रहा है.

प्रतिदिन प्रतिवेदन के अनुसार 28 अप्रैल को झार जल पोर्टल के विभिन्न माध्यमों पर कुल 151 मामलें दर्ज किए गए जिसमें 16 निष्पादित कर दिए गयें जबकि 135 मामले अग्रेतर कार्रवाई हेतु प्रक्रियाधीन हैं.

यह भी पढ़ें: गढ़वा जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण, लाइसेंस संचालित दुकानों पर बरती गयी सख्ती

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार