राजेश कुमार/न्यूज11 भारत
बोकारो थर्मल बेरमो/डेस्क: विस्थापित एवं स्थानीय समन्वय संघर्ष समिति केंद्रीय कमिटी के पदाधिकारियों ने डीवीसी मुख्यालय कोलकाता में चेयमैन सुरेश कुमार से मुलाकात कर विस्थापित समस्याओं से अवगत कराया.साथ ही डीवीसी चेयरमैन को गुलदस्ता देकर सम्मानित भी किया. यहां विस्थापित कमिटी के केंद्रीय अध्यक्ष दिनेश्वर मण्डल एवं विस्थापित कमिटी युवा मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष सह गिरिडीह सांसद प्रतिनिधि जितेन्द्र यादव ने बताया कि रैयतों ने अपनी जमीन देकर पावर प्लांट बनवाया परन्तु डीवीसी द्वारा पुनर्वासित किए गए गांवों के विस्थापितों को जमीन का मालिकाना हक नहीं दे पा रही है. जिसकारण बोकारो थर्मल के नईबस्ती सहित अन्य विस्थापित गांवों के ग्रामीणों को परेशानी हो रही है रोजगार सहित अन्य सुविधाओं का भी घोर अभाव है.
कहे कि विस्थापित डीवीसी प्रबंधन के साथ मिल कर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात करेगी एवं विस्थापितों के समस्याओं के समाधान को लेकर डीवीसी की जमीनों का मोटेशन करने में सहयोग करने का आग्रह करेगी. साथ ही बोकारो डीसी से भी मुलाकात कर लंबित 85 बेरोजगार विस्थापितों की सूची बनवाने का आग्रह करेगी.ताकि विस्थापितों के समस्याओं का पूर्ण समाधान हो सहे.. साथ ही बोकारो थर्मल में जल्द 800 मेगावाट विद्युत उत्पादन करने वाली नया प्लांट लगाने का आग्रह डीवीसी चेयरमैन से विस्थापित प्रतिनिधियों ने किया.इस अवसर पर डीवीसी की ओर से चेयरमैन साहिर ईडी एचआर अखिलेश कुमार, सीएसआर प्रबंधक बीजी होलकर सहित विस्थापित प्रतिनिधियों की ओर से उज्वल चक्रवर्ती आदि शामिल थे.
यह भी पढ़ें: चांडिल क्षेत्र में अवैध खनन के विरुद्ध जिला खनन पदाधिकारी की कार्रवाई, वाहन एवं खनिज जब्त