नगर परिषद और छावनी परिषद क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों व स्थलों का उपायुक्त ने किया निरीक्षण

नगर परिषद और छावनी परिषद क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों व स्थलों का उपायुक्त ने किया निरीक्षण

नगर परिषद और छावनी परिषद क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों व स्थलों का उपायुक्त ने किया निरीक्षण

राहुल सिंह/न्यूज11  भारत

रामगढ़/डेस्क:  रामगढ़ उपायुक्त ऋतुराज ने सोमवार को नगर परिषद एवं छावनी परिषद क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों, निर्माणाधीन परियोजनाओं तथा जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

निरीक्षण की शुरुआत छावनी फुटबॉल मैदान से हुई. इस दौरान छावनी परिषद के अधिशासी अधिकारी श्री विवेक सिंह ने मैदान के समग्र विकास हेतु प्रस्तावित कार्यों एवं लेआउट प्लान की विस्तारपूर्वक जानकारी उपायुक्त को दी. उपायुक्त ने मैदान के विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक सुझाव एवं निर्देश दिए ताकि इसे बेहतर खेल अवसंरचना के रूप में विकसित किया जा सके.

इसके उपरांत बस स्टैंड के समीप स्थित खाली भूमि का निरीक्षण किया गया. अधिकारियों द्वारा जानकारी दी गई कि उक्त भूमि पर टाउन हॉल अथवा सामुदायिक भवन निर्माण का प्रस्ताव है. उपायुक्त ने भूमि की उपयोगिता एवं संभावनाओं का आकलन करते हुए विस्तृत प्रस्ताव उपलब्ध कराने का निर्देश दिया

रामगढ़ कॉलेज गेट के समीप जलजमाव की समस्या का निरीक्षण करते हुए उपायुक्त ने संबंधित पथ प्रमंडल के अधिकारियों को ड्रेनेज व्यवस्था की तत्काल सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. साथ ही इस संबंध में 15 दिनों के भीतर प्रगति प्रतिवेदन उपलब्ध कराने को कहा.

मुर्रामकला स्थित डंप यार्ड का निरीक्षण करते हुए उपायुक्त ने निर्माणाधीन चहारदीवारी एवं अन्य संरचनात्मक कार्यों की समीक्षा की. उन्होंने डंप यार्ड तक पहुंच मार्ग (एप्रोच रोड) के निर्माण को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ताकि कचरा प्रबंधन व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके.*

बस स्टैंड रामगढ़ के निरीक्षण के दौरान प्रथम तल पर निर्माणाधीन कैंटीन, यात्रियों के बैठने एवं ठहरने की व्यवस्था सहित अन्य सुविधाओं का जायजा लिया गया. उपायुक्त ने संबंधित एजेंसी को कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण करने का निर्देश दिया. साथ ही उपायुक्त द्वारा बस स्टैंड के समीप स्थित शहीद ब्रिगेडियर पुरी पार्क का भी निरीक्षण किया गया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए.

इसके पश्चात बिजुलिया तालाब का निरीक्षण कर उसके संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण से संबंधित बिंदुओं पर चर्चा की गई. वहीं सुभाष चौक के समीप खाली पड़ी भूमि पर पार्किंग व्यवस्था विकसित करने की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए.

मसमोहना स्थित वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट-1 के निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने जेसीबी मशीन लगाकर संबंधित क्षेत्र में ट्रेंच कटवाने का निर्देश दिया.

थाना चौक स्थित सतकौड़ी कॉम्प्लेक्स के समीप अवस्थित तालाब का निरीक्षण करते हुए उपायुक्त ने तालाब की भूमि का सीमांकन (डीमार्केशन) कराने तथा संभावित अतिक्रमण की पहचान करने का निर्देश दिया.

मरार स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण करते हुए उपायुक्त ने उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा की. उन्होंने केंद्र पर सभी आवश्यक दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा आम नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने का निर्देश दिया. इसके पश्चात मरार तालाब का भी निरीक्षण किया गया.*

टूटी झरना मंदिर परिसर के निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने मंदिर की भूमि का सीमांकन कराने का निर्देश दिया. साथ ही कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद को मंदिर प्रबंधन समिति के साथ बैठक कर मंदिर के सुव्यवस्थित संचालन एवं आवश्यक विकास कार्यों के संबंध में कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया.

सुगिया स्थित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का निरीक्षण करते हुए जुडको के अधिकारियों ने उपायुक्त को कार्यों की प्रगति की विस्तृत जानकारी दी. उपायुक्त ने परियोजना के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा करते हुए कार्यों में तेजी लाने तथा गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए.

निरीक्षण के क्रम में शनिचरा बाजार क्षेत्र का भी दौरा किया गया. उपायुक्त ने संबंधित भूमि का सीमांकन कराने तथा भविष्य की विकासात्मक योजनाओं के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

यह भी पढ़ें: पोखरी कलां में एसआईआर जागरूकता एवं सहायता केंद्र शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला ऑन-द-स्पॉट सत्यापन का लाभ

संबंधित सामग्री

उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को बड़ा झटका, सब्सिडी वाले LPG सिलेंडरों की संख्या घटाकर किया गया 04 

देश-विदेश

उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को बड़ा झटका, सब्सिडी वाले LPG सिलेंडरों की संख्या घटाकर किया गया 04 

बढ़ती गैस कीमतों और सब्सिडी बोझ के बीच केंद्र सरकार का फैसला

पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ग्राम खानवा में 200 किलो जावा महुआ और शराब बनाने के उपकरण किए गए नष्ट

झारखंड

पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ग्राम खानवा में 200 किलो जावा महुआ और शराब बनाने के उपकरण किए गए नष्ट

सरायकेला मोड़ के समीप मुफस्सिल थाना प्रभारी ने सघन वाहन जांच अभियान चलाया, नियम तोड़ने वालों पर एक्शन

झारखंड

सरायकेला मोड़ के समीप मुफस्सिल थाना प्रभारी ने सघन वाहन जांच अभियान चलाया, नियम तोड़ने वालों पर एक्शन

गोईलकेरा में अवैध शराब के ठिकानों पर छापेमारी, 110 लीटर से अधिक शराब बरामद

झारखंड

गोईलकेरा में अवैध शराब के ठिकानों पर छापेमारी, 110 लीटर से अधिक शराब बरामद

पोखरी कलां में एसआईआर जागरूकता एवं सहायता केंद्र शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला ऑन-द-स्पॉट सत्यापन का लाभ

झारखंड

पोखरी कलां में एसआईआर जागरूकता एवं सहायता केंद्र शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला ऑन-द-स्पॉट सत्यापन का लाभ