गढ़वा जिले में राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर के लिए उपायुक्त ने की प्रेस वार्ता

By : News11 Bharat
गढ़वा जिले में राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर के लिए उपायुक्त ने की प्रेस वार्ता

अरुण कुमार यादव/न्यूज11  भारत

गढ़वा/डेस्क:  गढ़वा में झारखंड राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में दिनांक 12 नवम्बर 2025 से 28 नवम्बर 2025 तक जिले भर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों के आयोजन की घोषणा की गई है. जिसे लेकर गढ़वा उपायुक्त दिनेश कुमार यादव ने जानकारी साझा करने हेतु प्रेस वार्ता का आयोजन किया. प्रेस वार्ता में उपायुक्त के साथ पुलिस अधीक्षक अमन कुमार, अपर समाहर्ता राज महेश्वरम, सिविल सर्जन डॉ. जॉन एफ. कैनेडी सहित अन्य उपस्थित रहे. इस अवसर पर उपायुक्त ने बताया कि झारखंड स्थापना दिवस राज्य की गौरवपूर्ण यात्रा का प्रतीक है, और इस अवसर पर रक्तदान जैसे महान कार्य के माध्यम से समाज सेवा का संदेश प्रसारित किया जाना आवश्यक है.

उन्होंने कहा कि “रक्तदान महादान है. एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद के जीवन को बचा सकता है. अतः जिले के सभी नागरिकों, सरकारी कर्मचारियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, शिक्षण संस्थानों तथा सामाजिक संगठनों से अपील है कि वे बढ़-चढ़कर इस अभियान में भाग लें. सिविल सर्जन डॉ. जॉन एफ. कैनेडी ने बताया कि रक्तदान शिविरों के संचालन हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ की जा चुकी हैं. प्रत्येक रक्तदाताओं के स्वास्थ्य परीक्षण, पंजीकरण और प्रमाणपत्र वितरण की समुचित व्यवस्था रहेगी.

यह भी पढ़ें: बिना जमीन मालिक की उपस्थिति के 8 एकड़ जमीन का हुआ निबंधन! जमीन मालिक भाइयों ने दर्ज कराया विरोध

संबंधित सामग्री

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी