भगवान बिरसा जैविक उद्यान में वृद्ध तेंदुए ‘मिर्ज’ की मौत, अधिक उम्र के कारण काफी कमजोर हो गया था तेंदुआ

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
भगवान बिरसा जैविक उद्यान में वृद्ध तेंदुए ‘मिर्ज’ की मौत, अधिक उम्र के कारण काफी कमजोर हो गया था तेंदुआ

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: भगवान बिरसा जैविक उद्यान में रह रहे नर तेंदुए “मिर्ज” की गुरुवार रात मौत हो गई. जैविक उद्यान प्रशासन द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार तेंदुए की उम्र लगभग 24 वर्ष थी और अधिक उम्र के कारण वह काफी कमजोर हो गया था. पिछले करीब पांच दिनों से उसने भोजन एवं पानी का सेवन भी काफी कम कर दिया था.

बताया गया कि जैविक उद्यान के पशु चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा तेंदुए का नियमित उपचार एवं स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा था. वर्ष 2018 में उसे असम राज्य चिड़ियाघर से आदान-प्रदान योजना के तहत भगवान बिरसा जैविक उद्यान लाया गया था.

मृत तेंदुए का पोस्टमार्टम तीन सदस्यीय पशु चिकित्सक दल द्वारा डॉ. एम.के. गुप्ता, विभागाध्यक्ष (पैथोलॉजी), रांची पशु चिकित्सा महाविद्यालय के नेतृत्व में किया गया. प्रारंभिक जांच में अधिक उम्र के कारण शरीर के पिछले हिस्से में पक्षाघात (पैरालिसिस) होने से मौत की आशंका जताई गई है.

विस्तृत जांच के लिए शव के विभिन्न अंगों के नमूने एकत्र कर रांची पशु चिकित्सा महाविद्यालय भेज दिए गए हैं. पोस्टमार्टम के दौरान जैविक उद्यान के पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: बरवाडीह में धूमधाम से मनायी गयी वट सावित्री पूजा, सुहागिनों ने रखा अखंड सौभाग्य का व्रत

संबंधित सामग्री

डुमरी विधायक जयराम महतो के हुसैनाबाद आगमन को लेकर JLKM कार्यकर्ताओं में उत्साह

डुमरी विधायक जयराम महतो के हुसैनाबाद आगमन को लेकर JLKM कार्यकर्ताओं में उत्साह

पार्टी नेताओं ने बताया कि जयराम महतो के आगमन को लेकर हुसैनाबाद के गम्हरिया में पार्टी का कार्यालय खोला गया है

डीएवी कथारा में 'रन फॉर डीएवी' का आयोजन,  स्वस्थ भारत और विकसित भारत का संदेश दिया

डीएवी कथारा में 'रन फॉर डीएवी' का आयोजन, स्वस्थ भारत और विकसित भारत का संदेश दिया

सीसीएल कथारा महाप्रबंधक कार्यालय के मुख्य द्वार से कथारा ओपी थाना परिसर तक आयोजित मैराथन में सैकड़ों बच्चों-बालिकाओं ने हिस्सा लिया

सरसाबाद में गांधी जयंती पर महापंचायत, जनसमस्याओं को लेकर उठी आवाज

सरसाबाद में गांधी जयंती पर महापंचायत, जनसमस्याओं को लेकर उठी आवाज

महापंचायत का नेतृत्व मुखिया संघ के अध्यक्ष सह मुखिया राजू पुजहर ने किया

बहरागोड़ा प्रखंड के पुरानापानी पंचायत के करकटा गांव में जहरीले चंद्रबोड़ा सांप के डसने से स्वास्थ्य सहिया की मौत

बहरागोड़ा प्रखंड के पुरानापानी पंचायत के करकटा गांव में जहरीले चंद्रबोड़ा सांप के डसने से स्वास्थ्य सहिया की मौत

आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहरागोड़ा ले जाया गया, वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया

मंईयां सम्मान नहीं, ‘मंईयां अपमान’ योजना बन गई है : रमाकांत महतो

मंईयां सम्मान नहीं, ‘मंईयां अपमान’ योजना बन गई है : रमाकांत महतो

डेढ़ लाख महिलाओं का सम्मान छीना, हेमंत सरकार जवाब दे….नाम क्यों काटे गए?