मुमताज अहमद/न्यूज11 भारत
खलारी/डेस्क: पिपरवार मंडल सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण कुमार मंडल के नेतृत्व में ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को पिपरवार महाप्रबंधक कार्यालय पहुँचा,जहाँ महाप्रबंधक के नाम एक मांगपत्र सौंपा गया.ज्ञापन में कल्याणपुर डीएवी विद्यालय के लिए संचालित बस सेवा को पुनः शुरू करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई ग्रामीणों ने बताया कि 2 अप्रैल 2026 से बस सेवा अचानक बंद कर दी गई, जिसके कारण ग्राम बुंडू, हफुआ,बराड़ीह,किचटो सहित आसपास के विस्थापित प्रभावित गांवों के 100 से अधिक विद्यार्थी विद्यालय नहीं जा पा रहे हैं.
बस सेवा ठप होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और अभिभावक काफी परेशान हैं.सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण कुमार मंडल ने कहा कि विद्यार्थियों का भविष्य दांव पर नहीं लगाया जा सकता.इसलिए मांग पत्र के माध्यम से जल्द से जल्द बस सेवा पुनः शुरू करने का आग्रह किया गया है, ताकि बच्चों को आवागमन में किसी प्रकार की दिक्कत नही हो.ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि समस्या का शीघ्र समाधान नहीं हुआ,तो वह आगे आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे.इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण कुमार मंडल,किचटो पंचायत की मुखिया संगीता देवी,समाजसेवी अंगद कुमार महतो,शिवम कुमार साहू सहित काफी संख्या मे लोग मौजूद थे.
यह भी पढ़ें: खलारी में सघन वाहन चेकिंग अभियान, कई चालकों की जांच, चेतावनी देने के साथ कार्रवाई भी की गयी