मुख्यमंत्री को ज्ञापन

जेपीएससी-जेएसएससी की विभिन्न प्रक्रियाओं से छात्रों में व्याप्त असमंजस अविश्वास और निराशा का वातावरण को दूर करें सीएम

छात्रों के मुद्दे पर मुख्यमंत्री से मिला कांग्रेस का उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल, सौंपा मांगपत्र

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
जेपीएससी-जेएसएससी की विभिन्न प्रक्रियाओं से छात्रों में व्याप्त असमंजस अविश्वास और निराशा का वातावरण को दूर करें सीएम

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: जेपीएससी परीक्षा को लेकर कथित अनियमितता के खिलाफ आन्दोलनरत छात्रों के बीच व्याप्त संशय को दूर करने के उद्देश्य से बुधवार को प्रदेश कांग्रेस प्रभारी  के राजू एवं प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में कांग्रेस के एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिला और छात्रों की मांगों के समर्थन में सात सूत्री मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा

कांग्रेस ने मुख्यमंत्री को समर्पित ज्ञापन में कहा है कि जेपीएससी एवं जेएसएससी की विभिन्न प्रक्रियाओं को लेकर छात्रों के बीच असमंजस अविश्वास और निराशा का वातावरण बना हुआ है. सरकार इस संशय को दूर कर छात्रों में राज्य की संवैधानिक संस्थाओं के प्रति विश्वसनीयता का माहौल बनाने का काम करे. 

प्रदेश कांग्रेस ने अपनी मांगों में जेपीएससी एवं जेएसएससी पर लगे आरोपों की समयबद्ध एवं पारदर्शी जांच की मांग की है. साथ ही कहा कि जांच की जो भी जानकारी हो उसे नियमित रूप से सार्वजनिक किया जाए. टीडीपीएल सहित जिन एजेंसी की भूमिका पर सवाल उठे हैं उनकी गहन जांच कराई जाए तथा दोषी पाए जाने पर उन्हें काली सूची में डालने की कार्रवाई की जाए और दोषियों पर कठोरतम कार्रवाई की जाए.

कांग्रेस की अन्य मांगों में जेपीएससी एवं जेएसएससी में वर्तमान में कार्यरत सभी अधिकारी एवं कर्मचारी का अविलंब तबादला किया जाए भी शामिल है. कांग्रेस ने कहा कि जेपीएससी में योग्य, अनुभवी एवं निष्पक्ष अधिकारियों-कर्मचारियों की नियुक्ति की जाए ताकि संस्थाओं की विश्वसनीयता बनी रहे.

कांग्रेस की अन्य मांगों में जेपीएससी एवं जेएसएससी के लिए समयबद्ध वार्षिक कैलेंडर जारी किया जाए जिसमें अधिसूचना, आवेदन की तारीख से लेकर अंतिम परिणाम तथा नियुक्ति तक निश्चित तिथि तय की जाए ताकि भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी नियमित एवं समयबद्ध हो सके, राज्य में बनाए गए झारखंड प्रतियोगी परीक्षा( भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम व निवारण के उपाय) भर्ती प्रक्रिया अधिनियम 2023 का कठोर क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए, आरक्षण, बैकलॉग रिक्तियां, लंबित नियुक्तियां तथा अन्य भर्ती संबंधित मुद्दों पर विस्तृत विभागीय समीक्षा कर स्पष्ट नीति एवं समयबद्ध निर्णय लिया जाए, सर्वदलीय बैठक का आयोजन कर छात्र प्रतिनिधियों के साथ विस्तृत संवाद कर उनकी मांगों पर गंभीरता पूर्वक विचार किया जाए ताकि भर्ती प्रक्रियाओं पर छात्रों एवं युवाओं का विश्वास पुनः कायम हो सके.

मुख्यमंत्री को सौंपे गए ज्ञापन में  के राजू,  केशव महतो कमलेश, प्रदीप यादव,  राजेश कच्छप राधाकृष्ण किशोर, शिल्पी नेहा तिर्की, दीपिका पांडे सिंह, डॉ इरफान अंसारी, कुमार राजा, विनय उरांव ने हस्ताक्षर किये.

यह भी पढ़ें: गढ़वा जिले में जल जीवन मिशन के तहत जल अर्पण दिवस कार्यक्रम का आयोजन

संबंधित सामग्री

जलझुलनी एकादशी पर भगवान विष्णु की आराधना का विशेष विधान, आज की गई आराधना नहीं जाती है निष्फल

जलझुलनी एकादशी पर भगवान विष्णु की आराधना का विशेष विधान, आज की गई आराधना नहीं जाती है निष्फल

भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी, भगवान श्रीकृष्ण और भगवान गणेश की पूजा का विशेष विधान है

MS Dhoni की टीम से जुड़े दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान, CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह बनाया मुख्य कोच

MS Dhoni की टीम से जुड़े दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान, CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह बनाया मुख्य कोच

CSK प्रबंधन ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी जानकारी साझा की है

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति  वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

जोरदार टक्कर में घटनास्थल पर ही पूर्व सरपंच की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर जताया विरोध

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

22 सितम्बर को तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, 25 सितम्बर तक मौसम विभाग का येलो अलर्ट

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया