जमशेदपुर में घर कब्जा कराने पहुंचा सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी? वायरल वीडियो की क्या है सच्चाई?

By : News11 Bharat
जमशेदपुर में घर कब्जा कराने पहुंचा सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी?  वायरल वीडियो की क्या है सच्चाई?

मनोज सिंह/न्यूज11  भारत

जमशेदपुर/डेस्क:  जमशेदपुर से सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के शिव सिंह बगान स्थित प्रमोद सिंह के घर को कब्जा करने पहुंचा सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी अध्यक्ष और रणजीत कौर का वीडियो खूब वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो शहर में चर्चा का विषय बना है लोक तरह की चर्चा कर रहे हैं.आखिर ऐसी क्या बात हुई इस सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के अध्यक्ष महिला के साथ ताला कटवा रहा है. हालांकि ताला महिला खुद काट रही है और वह भी ग्राइंडर से. वैसे आपको बता दे कि यह पूरा मामला मकान से जुड़ा हुआ है. प्रमोद सिंह नामक व्यक्ति ने रंजीता कौर नामक महिला से 1050 स्क्वायर फीट जमीन सहित मकान खरीदा महिला ने पैसा अकाउंट में और मनी रिसिप्ट के माध्यम से ले ली.

हालांकि यह मामला जनवरी का है लेकिन महिला ने मकान के नीचे एक ऑफिस और गोडाउन अपने पास रखा और यह कहकर कि हम 15 दिन से 1 महीने में खाली कर देगी, लेकिन 3 महीना बीत जाने के बाद जब महिला ने खाली नहीं किया तो प्रमोद सिंह इस मामले को थाना लेकर पहुंचा. फिर मामला डीएसपी और एसडीओ तक पहुंच गया. थाना से लेकर डीसीपी और एसडीओ ने रंजीता कौर से पेपर प्रस्तुत करने को कहा लेकिन महिला सिर्फ यह कहती रही कि हम मकान को गिरवी रखे हैं, कभी कह रही है कि भाड़े में दिए हैं, लेकिन प्रशासन ने जब इसे पेपर मांगा था यह नहीं प्रस्तुत कर पाई.

अंततः  थाना प्रभारी ने अपनी रिपोर्ट डीएसपी को सौंप दी और उसमें साफ लिखा है कि महिला ने एक भी कागज नहीं दिया. जबकि प्रमोद सिंह ने मकान खरीदने का पेपर मनी रिसीड और बैंक अकाउंट भी प्रस्तुत कर दिया वीडियो के साथ. इतना ही नहीं, महिला को जब यह मकान नहीं मिला तो सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी पहुंच गई. वही सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष भगवान  सिंह मामले को बिना समझे प्रमोद सिंह के घर में लगे ताला को काटने का आदेश दे दिया और यह महिला कटर ले  ताला काटने लगी और वहां पर भगवान सिंह मौजूद रहे. यह सब कुछ सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गया अभी यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है. हालांकि भगवान सिंह ने साफ कर दिया है कि महिला की बात पर हमें सच्चाई लगी, इसलिए हम गए, लेकिन अब यह मामला प्रशासन देख रहा है. प्रशासन समझे हमें कोई लेना-देना नहीं है. यानी भगवान सिंह ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है. लेकिन सवाल यह उठता है कि किसी घर का ताला काटना कानून अपराध है और यह अपराध ऐसा व्यक्ति ने किया है जिस पर केंद्रीय गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी की जिम्मेदारी है,  खैर भगवान सिंह ने भी अपनी सफाई दे दी है.

यह भी पढ़ें: पाकुड़ एसपी कार्यालय में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, समय रहते पा लिया गया आग पर काबू

संबंधित सामग्री

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार

महिला केबिन मास्टर सतवंती देवी की सतर्कता से टला संभावित रेल हादसा, डीआरएम ने किया सम्मानित

महिला केबिन मास्टर सतवंती देवी की सतर्कता से टला संभावित रेल हादसा, डीआरएम ने किया सम्मानित

धनबाद रेल मंडल के डीआरएम अखिलेश मिश्रा ने उत्कृष्ट कार्य व सराहनीय योगदान के लिए 64 रेलकर्मियों को सम्मानित किया