सीबीआई की कार्रवाई

आद्रा रेल मंडल के भोजूडीह में कार्यरत हेल्थ इंस्पेक्टर को सीबीई ने घूस लेते किया गिरफ्तार

एक पीड़ित की शिकायत पर केंद्रीय जांच एजेंसी ने यह कार्रवाई की है

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
आद्रा रेल मंडल के भोजूडीह में कार्यरत हेल्थ इंस्पेक्टर को सीबीई ने घूस लेते किया गिरफ्तार

न्यूज11  भारत

बोकारो/डेस्क: बोकारो में सीबीआई ने कार्रवाई करते हुए आद्रा रेल मंडल के भोजूडीह में कार्यरत हेल्थ इंस्पेक्टर को घूस लेते गिरफ्तार किया है. एक पीड़ित की शिकायत पर केंद्रीय जांच एजेंसी ने यह कार्रवाई की है. शिकायत की गंभीरता को देखते हुए सीबीआई ने मंगलवार को आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया था.

हेल्थ इंस्पेक्टर पर आरोप है कि मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक ने शिकायतकर्ता से बीमारी की छुट्टी मंजूर करने के बदले में 25 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी. शिकायत मिलने के बाद सीबीआई की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से अधिकारी को शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपये की पहली किश्त स्वीकार करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया.

सीबीआई ने बताया है कि गिरफ्तारी के बाद टीम ने आरोपी लोक सेवक के कार्यालय और उसके आवासीय परिसरों की तलाशी ली. आरोपी अधिकारी को धनबाद स्थित सक्षम अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा. सीबीआई द्वारा इस मामले में आगे की जांच जारी है.

यह भी पढ़ें: गांडेय के मेढो स्थित जयती नदी में नहाने गए तीन किशोरों की डूबने से दर्दनाक मौत

संबंधित सामग्री

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के पश्चिम पल्ली स्थित डीवीसी आवासीय क्वार्टर में गुरुवार की शाम अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया.

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

मुस्लिम समुदाय और बीजेपी के बीच व्याप्त दूरी को कम करने पर करेंगे काम : ताजदार आलम

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

गुरुवार को बिंदापाथर थाना क्षेत्र के नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.