अवैध दखल पर चला बुलडोजर न्यायालय के आदेश पर हुई कार्रवाई

21 साल से न्यायालय में लंबित था मामला

By : News11 Bharat
अवैध दखल पर चला बुलडोजर न्यायालय के आदेश पर हुई कार्रवाई

अजीत कुमार/न्यूज 11 भारत 

लातेहार/डेस्क: जिला के बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय स्थित मुरपा मोड़ मेन चौक के पास 12 दिसंबर 2025 को प्रशासन ने वर्षों पुराने भूमि विवाद से संबंधित अवैध निर्माण पर बुलडोजर चला ध्वस्त कर दिया गया है .यह कार्रवाई हाईकोर्ट के आदेशानुसार मुंसफ न्यायालय, लातेहार के आदेश संख्या 01/2022 के तहत की गयी. विवादित भूमि शांति देवी और विजय कुमार सिंह बनाम सुरेन्द्र साव, रामबिलास साव, कामेश्वर साव, और शिवप्रसाद साव पक्षकारों के बीच 21 वर्षों से लंबित थी.

अधिकार प्राप्त आदेश के बाद प्रतिनियुक्त कार्यपालक दंडाधिकारी अनिल कुमार मिंज, बालूमाथ अंचलाधिकारी बालेश्वर राम प्रतिनियुक्त अमिन भुनेश्वर साहू, अमित कुमार और प्रतिनियुक्त पुलिस अवर निरीक्षक अशोक कुमार एवं अन्य सशस्त्र बल के साथ पहुंचें और सभी की देखरेख में बुलडोजर से कुछ भाग को तोड़ा गया.और स्वेच्छा से छोड़े गये मकान में विजय कुमार सिंह को दखल प्राप्त करवा कर ताला लगवाया गया. आज यहां खुशी से भावविभोर विजय सिंह ने बताया कि 21 पूर्व मेरे जमीन का एक साजिश के तहत फर्जी केवाला के जरिए 12 डीसमील जमीन कब्जा कर घर बना लिया गया था. मैं न्यायालय के शरण गया था.जहां 21 साल बाद न्यायालय का फैसला मेरे पक्ष में आया.जिसका विजय सिंह ने गर्वान्वित के साथ स्वागत किया है.

कार्रवाई के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी. कई वर्षों से लंबित इस विवाद का निपटारा होने के बाद यह कार्रवाई हुई. ताकि भूमि का सही उपयोग हो सके और क्षेत्र में अवैध दखल करने वालों को सबक मिल सके. हालांकि न्यायालय के इस कार्रवाई ने बालूमाथ और अन्य स्थानों पर औने पौने या विवादत भूमि खरिदने वालों का एक बड़ा सबक या फिर झकझोर देनेवाले कार्रवाई है. न्यायालय के इस फैसले के पर अवैध दखल पर डोजर चलने से अवैध दखल कब्जा करने वाले भू माफिया पर दहशत है.

यह भी पढ़ें: गढ़वा डीसी दिनेश कुमार यादव विद्यालय का औचक निरीक्षण करने रंका अनुमंडल मुख्यालय पहुंचे

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई