अजीत कुमार/न्यूज 11 भारत
लातेहार/डेस्क: जिला के मनिका थाना क्षेत्र की सिंजो पंचायत के भवरहा टोला (यमुना गांव) में शनिवार को एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ बरामद हुआ. मृतक की पहचान भवरहा टोला निवासी ट्रैक्टर चालक महेश सिंह (पिता- सूरज सिंह) के रूप में की गई है. परिजनों के अनुसार, वह शुक्रवार दोपहर से ही घर से लापता था. काफी खोजबीन के बाद शनिवार को ग्रामीणों ने लरकटीया सेमर स्थान के पास पेड़ पर शव देखा और पुलिस को सूचित किया.
घटनास्थल से मृतक का सामान, जिसमें उसकी चप्पल, झोला, टिफिन, शर्ट और मोबाइल बरामद हुआ है. सूचना मिलते ही एएसआई अरविन्द सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुँचे और शव को कब्जे में लिया. पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है. एएसआई के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, लेकिन मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगा. इस घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है.
यह भी पढ़ें: फंदे से लटका मिला 28 वर्षीय युवक, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी मनिका थाना पुलिस