धमधमिया के कुएं से मिला सीसीएल कर्मी के पुत्र का शव, चार दिन से लापता युवक की मौ...

धमधमिया के कुएं से मिला सीसीएल कर्मी के पुत्र का शव, चार दिन से लापता युवक की मौत ने खड़े किए कई सवाल

धमधमिया के कुएं से मिला सीसीएल कर्मी के पुत्र का शव चार दिन से लापता युवक की मौत ने खड़े किए कई सवाल

मुमताज अहमद/न्यूज11  भारत

खलारी/डेस्क:मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र के धमधमिया गांव में रविवार सुबह एक घर के कुएं से युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान सीसीएल केडीएच परियोजना में कार्यरत कर्मी कामेश राम के 30 वर्षीय पुत्र कुंदन राम के रूप में हुई है, जो केडीएच आवासीय कॉलोनी का निवासी था.बताया जा रहा है कि कुंदन राम पिछले चार दिनों से लापता था और परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे. ऐसे में उसका शव धमधमिया के एक घर के कुएं से बरामद होना कई गंभीर सवाल खड़े कर रहा है. स्थानीय लोगों के बीच भी इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. ग्रामीणों का कहना है कि युवक का शव जिस कुएं में बरामद हुआ है, वह वह घर के चारदीवारी के अन्दर है. ऐसे में चार दिनों तक किसी को कुएं में शव होने की जानकारी नहीं मिलना अपने आप में कई सवाल पैदा कर रहा है. परिजनों के अनुसार कुंदन राम शराब के सेवन का आदी था. आशंका जताई जा रही है कि वह नशे की हालत में संतुलन खोकर कुएं में गिर गया . लेकिन शव मिलने की परिस्थिति और चार दिनों तक युवक के लापता रहने को लेकर लोग इसे संदिग्ध मान रहे हैं . वही घटना की सूचना मिलते ही मैक्लुस्कीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा.

यह भी पढ़ें: मदरसा-ए-गौसिया में दावत-ए-इफ्तार का भव्य आयोजन, सैकड़ों रोजेदारों ने की सामूहिक इफ्तारी

संबंधित सामग्री

लापता ट्रैक्टर चालक का शव संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला,जांच में जुटी पुलिस

झारखंड

लापता ट्रैक्टर चालक का शव संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला,जांच में जुटी पुलिस

फंदे से लटका मिला 28 वर्षीय युवक, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी मनिका थाना पुलिस

झारखंड

फंदे से लटका मिला 28 वर्षीय युवक, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी मनिका थाना पुलिस

पीएमश्री आदर्श मध्य विद्यालय राजगंज में FLN मेला का आयोजन, बच्चों की रचनात्मकता बनी आकर्षण का केंद्र

झारखंड

पीएमश्री आदर्श मध्य विद्यालय राजगंज में FLN मेला का आयोजन, बच्चों की रचनात्मकता बनी आकर्षण का केंद्र

लोको पायलट पद पर चयनित हुए राजगंज के मुनेश्वर मुर्मू, विद्यालय में किया गया सम्मान

झारखंड

लोको पायलट पद पर चयनित हुए राजगंज के मुनेश्वर मुर्मू, विद्यालय में किया गया सम्मान

धारकिरो  में श्रीमद्भागवत कथा के तृतीय दिवस पर नरसिंह भगवान की अद्भुत झांकी ने मोहा श्रद्धालुओं का मन

झारखंड

धारकिरो में श्रीमद्भागवत कथा के तृतीय दिवस पर नरसिंह भगवान की अद्भुत झांकी ने मोहा श्रद्धालुओं का मन