न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने गिरिडीह के विधायक एवं झारखंड सरकार में मंत्री रहे सुदिव्य सोनू के गिरिडीह स्थित आवास पर पहुंचकर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी. प्रदेश अध्यक्ष द्वारा इस दुःखद एवं पीड़ादायक समय में उनके शोकाकुल परिवारजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की गई. श्री साहू ने सुदिव्य सोनू के आकस्मिक निधन को राज्य की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति बतलाया.
यह भी पढ़ें: ट्रेजरी स्कैम में बड़ी मछलियों की गिरिफ्तारी कब होगी? भाजपा ने हेमंत सोरेन सरकार से पूछा सवाल