संतोष मेहता/ न्यूज़ 11 भारत
सोनाहातू/डेस्क: भाजपा ग्रामीण पूर्वी जिलाध्यक्ष विनय महतो धीरज ने सड़क दुर्घटना में मृत जाड़ेया गांव निवासी समित महतो के परिवारों से मिलकर शोक प्रकट करते हुए आर्थिक सहायता प्रदान की. साथ ही हर संभव मदद का भरोसा दिया. मालूम हो कि सोमवार को जाड़ेया मोड़ के पास ट्रैक्टर की चपेट में आने से समित महतो की दर्दनाक मौत घटना स्थल पर ही हो गई थी. मौके पर सोनाहातू थाना प्रभारी से बात कर अविलंब वाहन मालिक को पकड़ने और कारवाई करने का कहा.जिलाध्यक्ष ने कहा कि आये दिन अवैध बालू गाड़ी की चपेट में आने से दुर्घटना घटित होती रहती है. उन्होंने स्थानीय पुलिस प्रशासन पर मिलीभगत का आरोप भी लगाया. जिलाध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र के प्रत्येक व्यक्ति मेरे परिवार के समान है. इनके दुख में शामिल होना मेरा कर्तव्य है. हमारी कहीं भी अगर जरूरत पड़े तो आप लोग बेहिचक बताएं.इस अवसर भाजपा ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष प्रीतम साहू, भाजपा नेता सदानंद महतो, दयाल महतो राहुल कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे.
यह भी पढ़ें: भरनो अंचल में आयोजित अंचल दिवस में 55 समस्याओं का किया गया त्वरित समाधान