भरनो ब्लॉक परिसर में वार्षिक फागुन मेला का किया गया विधिवत उद्घाटन

By : News11 Bharat
भरनो ब्लॉक परिसर में वार्षिक फागुन मेला का किया गया विधिवत उद्घाटन

प्रेम कुमार सिंह/न्यूज 11 भारत.

भरनो/डेस्क: प्रखंड मुख्यालय परिसर में लगने वाली एक दिवसीय वार्षिक फागुन मेला का रविवार को हर्षोल्लास एवं पारंपरिक उत्साह के साथ शुभारंभ हुआ.मेले का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख पारस नाथ उरांव,थाना प्रभारी कंचन प्रजापति,मुखिया मंजू देवी,एमओ अंशुल टोप्पो,भाजपा मंडल अध्यक्ष अभिषेक गुप्ता,पूर्व मंडल अध्यक्ष हरिशंकर शाही, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मुख्तार आलम,श्रीकांत केशरी,मुकेश सिंह,सुदामा केशरी,कपिल गोप,शिव केशरी सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया.उद्घाटन के बाद अतिथियों ने मेला परिसर का भ्रमण कर विभिन्न दुकानों एवं झूलों का अवलोकन किया.प्रखंड मुख्यालय स्थित ब्लॉक परिसर में आयोजित इस पारंपरिक फागुन मेला में इस वर्ष मनोरंजन के लिए खेल-तमाशा, विभिन्न प्रकार के झूले,ड्रैगन झूला,नाव झूला, ब्रेक डांस सहित कई आकर्षक व्यवस्थाएं की गई हैं.बच्चों और युवाओं में झूलों को लेकर विशेष उत्साह देखा गया.दिनभर मेले में लोगों की भारी भीड़ उमड़ती रही,जिससे पूरा परिसर मेले के रंग में रंगा नजर आया.मेले में खिलौनों, मिठाइयों,लोहे के औजारों, साग-सब्जियों तथा घरेलू उपयोग की वस्तुओं की सजी दुकानों ने लोगों को खासा आकर्षित किया. विशेष रूप से घरेलू सामान की दुकानों पर खरीदारों की अच्छी-खासी भीड़ देखी गई. होली पर्व से पहले खरीदारी की परंपरा के कारण लोग इस मेले में आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी कर अपने त्योहार की तैयारी करते हैं.फागुन मेला होली की पारंपरिक संस्कृति से जुड़ा होने के कारण ग्रामीणों के लिए विशेष महत्व रखता है.
भरनो सहित आसपास के कई गांवों के लोग परिवार के साथ मेले में पहुंचे और खरीदारी के साथ-साथ मनोरंजन का भी भरपूर आनंद उठाया.बच्चों के चेहरे पर जहां झूलों का रोमांच दिखा,वहीं महिलाओं ने घरेलू उपयोग की वस्तुओं की खरीदारी में विशेष रुचि दिखाई.मेले को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा.थाना प्रभारी कंचन प्रजापति के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा और पूरे परिसर में सुरक्षा व्यवस्था का कड़ा प्रबंध किया गया.वार्षिक फागुन मेला के सफल आयोजन से क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है और लोगों में होली पर्व को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है.इस अवसर पर सब इंस्पेक्टर निर्मल प्रसाद,विजय लकड़ा, कपिल गोप,पीके सिंह, शम्भू केशरी,रामबिलास केशरी,रतन केशरी,अनुज मिश्रा,विवेक केशरी,भोला बारला,रोहित राम,गुलफान खान,महबूब आलम,अदुल्ला बक्स, चंगेज खान,टिंकू केशरी, मीर तबरेज,गोपाल सिंह, अफजल खान सहित बड़ी संख्या में मेला कमिटी के सदस्य एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: नवादा में जदयू जिला अध्यक्ष पद पर बड़ा घमसान, पुलिस की भी की गई तैनाती

 

संबंधित सामग्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिला परिषद सदस्य सुनीता कुमारी को भेजा आत्मीय-पत्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिला परिषद सदस्य सुनीता कुमारी को भेजा आत्मीय-पत्र

रक्षाबंधन पर भेजी राखी का प्रधानमंत्री ने दिया जवाब, नारी शक्ति और जनसेवा के प्रयासों को बताया महत्वपूर्ण

पहले दीक्षान्त समारोह का विशेष महत्व, यह विद्यार्थियों की भविष्य की दिशा में विचार करने का अवसर - राज्यपाल संतोष गंगवार

पहले दीक्षान्त समारोह का विशेष महत्व, यह विद्यार्थियों की भविष्य की दिशा में विचार करने का अवसर - राज्यपाल संतोष गंगवार

गढ़वा स्थित बाबू दिनेश सिंह विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षान्त समारोह में शामिल हुए झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार

गोबिंदपुरा में अवैध पत्थर खदान पर बड़ी छापेमारी, भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त

गोबिंदपुरा में अवैध पत्थर खदान पर बड़ी छापेमारी, भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त

खनन पदाधिकारी विश्वनाथ उरांव और खोरीमहुआ एसडीएम समीर रेनियर खलखो के नेतृत्व में टीम ने अवैध पत्थर खदान में छापेमारी की

डॉ इरफान अंसारी ने फॉर्म-7 की आड़ में सिर्फ जामताड़ा जिले में 41 हजार वोटरों के नाम काटने की साजिश का लगाया आरोप

डॉ इरफान अंसारी ने फॉर्म-7 की आड़ में सिर्फ जामताड़ा जिले में 41 हजार वोटरों के नाम काटने की साजिश का लगाया आरोप

बांग्लादेशी और घुसपैठिए नहीं मिले तो अब असली वोटरों के नाम काटे जा रहे - डॉ इरफान