घाघरा-नेतरहाट रोड स्थित हनुमान वाटिका मंदिर की 11वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनायी गयी, 151 कलश के साथ भव्य शोभायात्रा

By : News11 Bharat
घाघरा-नेतरहाट रोड स्थित हनुमान वाटिका मंदिर की 11वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनायी गयी, 151 कलश के साथ भव्य शोभायात्रा

पंकज कुमार/न्यूज11  भारत

घाघरा/डेस्क:  घाघरा नेतरहाट रोड स्थित हनुमान वाटिका मंदिर का 11वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनायी गयी. इस अवसर पर 151 कलश के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई. कलश यात्रा मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर घाघरा के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए जय श्री राम जय बजरंग बली के जयकारों से गूंजती हुई घाघरा छठ घाट पहुंची. वहां आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत जल भराई की गई. इसके पश्चात सभी कलशधारी महिलाएं कलश का जल लेकर पुनः मंदिर प्रांगण पहुंचीं, जहां आचार्यों के सानिध्य में बजरंगबली का जलाभिषेक किया गया. इसके बाद विधिवत पूजन एवं हवन अनुष्ठान का कार्यक्रम संपन्न हुआ.

यात्रा के दौरान “हर-हर महादेव”, “बजरंगबली की जय” और “जय श्री राम” के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा. मंदिर प्रबंध समिति के सदस्यों ने बताया कि मंदिर के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में यह वर्षगांठ समारोह आयोजित किया गया. उन्होंने कहा कि क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना को लेकर यह धार्मिक अनुष्ठान किया गया.

कलश यात्रा में रेखा देवी, बबिता देवी, सुषमा कुमारी, करिश्मा कुमारी, सारिका देवी, किरण देवी सहित अनेक महिला एवं पुरुष श्रद्धालु उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: पृथ्वी दिवस पर पर्यावरणविद डॉ. कौशल ने वृक्षों को बांधी वन राखी: स्वस्थ होकर लौटे और दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार