प्रताप ब्रांड सरसों तेल की नकल पर प्रशासन सख्त, गोदाम में छापेमारी कर तेल के सैं...

प्रताप ब्रांड सरसों तेल की नकल पर प्रशासन सख्त, गोदाम में छापेमारी कर तेल के सैंपल और स्टॉक पंजी को किया जब्त

प्रताप ब्रांड सरसों तेल की नकल पर प्रशासन सख्त गोदाम में छापेमारी कर तेल के सैंपल और स्टॉक पंजी को किया जब्त

विरेन्द्र शर्मा/न्यूज11  भारत

बरही/डेस्क:  बरही में प्रसिद्ध “प्रताप” ब्रांड के नाम पर मिलते-जुलते लेबल से सरसों तेल बेचने के आरोप में प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है. कंपनी की शिकायत के बाद एसडीओ जोहान टुडू के निर्देश पर प्रशासनिक टीम ने हजारीबाग रोड स्थित मां जगदंबा ट्रेडिंग के गोदाम में छापेमारी की. छापेमारी के दौरान विभिन्न ब्रांड के तेल के साथ आरोपित ब्रांड के उत्पाद भी पाए गए, जिसके बाद तेल के सैंपल और स्टॉक पंजी को जब्त कर जांच के लिए भेज दिया गया.

यह शिकायत अरुण ऑयल इंडस्ट्रीज, भरतपुर (राजस्थान) की ओर से बरही थाना में दर्ज कराई गई है. कंपनी का आरोप है कि उनके पंजीकृत ट्रेडमार्क “PRATAP” से मिलते-जुलते नाम जैसे “बाबा प्रताप” और “मामा रामा प्रताप” का उपयोग कर बाजार में मिलावटी और घटिया गुणवत्ता का तेल बेचा जा रहा है, जिससे उपभोक्ताओं को भ्रमित किया जा रहा है.

कंपनी के अनुसार पहले भी संबंधित व्यवसायी को चेतावनी दी गई थी और सितंबर 2025 में लिखित आश्वासन भी दिया गया था कि आगे डुप्लीकेट उत्पाद नहीं बेचे जाएंगे. इसके बावजूद कथित रूप से बिक्री जारी रहने पर प्रशासन से कार्रवाई की मांग की गई.

सीओ चंद्रशेखर कुणाल ने बताया कि मौके से तेल के सैंपल और दस्तावेज लिए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है. वहीं थाना प्रभारी बिनोद कुमार ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है. हालांकि आरोपित व्यवसायी ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है.

यह भी पढ़ें: खलारी कोयलांचल में बारिश से मौसम हुआ सुहावना, गर्मी से मिली राहत

संबंधित सामग्री

रिश्वत लेने के आरोप में जेल में बंद आरोपी पंचायत सचिव किरण कुसुम खलखो को बेल देने से कोर्ट का इनकार 

झारखंड

रिश्वत लेने के आरोप में जेल में बंद आरोपी पंचायत सचिव किरण कुसुम खलखो को बेल देने से कोर्ट का इनकार 

लैंड स्कैम मामला: SC में विनय चौबे की बेल पर सुनवाई टली, अब सोमवार को होगी अहम सुनवाई

झारखंड

लैंड स्कैम मामला: SC में विनय चौबे की बेल पर सुनवाई टली, अब सोमवार को होगी अहम सुनवाई

सिमडेगा की बेटी कोमल सिंह का रक्षा मंत्रालय के ग्रेड बी में चयन, जिले का नाम किया रोशन

झारखंड

सिमडेगा की बेटी कोमल सिंह का रक्षा मंत्रालय के ग्रेड बी में चयन, जिले का नाम किया रोशन

ट्रेन की चपेट मे आने से घायल युवक की मौत, जपला हैदरनगर रेलखंड की घटना

झारखंड

ट्रेन की चपेट मे आने से घायल युवक की मौत, जपला हैदरनगर रेलखंड की घटना

RU के लॉ कॉलेज में बुनियादी सुविधाओं के अभाव को लेकर HC में आज हुई सुनवाई, उच्च शिक्षा सचिव ने कोर्ट को दी ये जानकारी

झारखंड

RU के लॉ कॉलेज में बुनियादी सुविधाओं के अभाव को लेकर HC में आज हुई सुनवाई, उच्च शिक्षा सचिव ने कोर्ट को दी ये जानकारी